फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One year passed, no solution to sewerage leakage, Ambala

एक वर्ष बीता, सीवरेज लीकेज का समाधान नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
One year passed, no solution to sewerage leakage, Ambala
शर्मा कॉलोनी के खाली प्लॉटो में गंदे पानी के बीच पैदा हुई जलकुंभी। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एक वर्ष बीत जाने के बावजूद वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत आने वाली शर्मा कॉलोनी की सीवरेज लीकेज की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासियों की ओर से नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद भी निगम प्रशासन की ओर से सीवरेज की समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
अंबाला सिटी के वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत आने वाली शर्मा कॉलोनी के स्थानीय लोग सीवरेज लीकेज की समस्या से बहुत परेशान चल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते करीब एक वर्ष पहले सेक्टर नौ की ओर से आने वाले मेन सीवरेज पाइप लाइन किसी कारण लीक हो गई थी, जिससे प्रतिदिन गंदे पानी का रिसाव हो रहा है और वह पानी शर्मा कॉलोनी के खाली प्लाटों में जमा हो रहा है। इस गंदे पानी से क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि उसी समय से प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। करीब 15 दिन पहले भी निगम के अधिकारियों को दोबारा से लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत में सीवरेज से संबंधित समस्या का पूरा विवरण दिया गया था। इस समस्या को लेकर कोई भी अधिकारी गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। इसी कॉलोनी के बिल्कुल साथ एक मेन नाला गुजर रहा है। जिसमें करीब दो से तीन फीट तक गाद जमी हुई है, जिस कारण मेन नाले से आने वाली दुर्गंध स्थानीय लोग बहुत परेशान चल रहे हैं। इसी प्रकार क्षेत्र के खाली प्लॉटो में गंदगी जमी हुई है। उस गंदगी में जलकुंभी पैदा हो चुकी है, जिसमें जहरीले जीव जंतुओं ने डेरा जमाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलकी बरसात होने पर जीव जंतु घरों में दस्तक देने लगते हैं, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी प्रकार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था कुछ खास नहीं है। जिस वजह से शाम होते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने नगरनिगम प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से समस्याओं का समाधान किया जाए।
सीवरेज लाइन लीकेज
सेक्टर नौ से रोड के साथ साथ एक सीवरेज पाइप लाइन कॉलोनी के साथ लगते में नाले तक पहुंच रही है। लंबे समय से वह पाइप लाइन किसी कारण लीक हो गई थी। जिससे प्रतिदिन क्षेत्र में गंदे पानी का रिसाव हो रहा है। जिस कारण स्थानीय लोग बहुत परेशान चल रहे हैं।
- राम मगन, स्थानीय निवासी।
केवल आश्वासन मिले
सीवरेज की समस्या को लेकर बीते एक वर्ष से नगर निगमके प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से आश्वासन के अलावा आज तक कुछ भी नहीं मिला, जबकि क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
- पंडित धर्मपाल शास्त्री, स्थानीय निवासी।
मुख्य नाले की सफाई जरूरी
शर्मा कॉलोनी क्षेत्र के बिल्कुल साथ एक मुख्य नाला गुजर रहा है। जिसमें करीब दो से तीन फीट तक गाद जमी हुई है, जिस कारण नाले में दुर्गंध आ रही है। मुख्य नाले की सफाई होना बहुत जरूरी है। जिस ओर निगम प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
- जोगिंद्र सिंह, स्थानीय निवासी।
खाली प्लाटों में जलभराव
सीवरेज से निकलने वाले गंदे पानी से खाली प्लाटों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहीं गंदगी के बीच प्लॉटो में जलकुंभी बूटी पैदा हो चुकी है। जिसमें जहरील जीव जंतुओं ने डेरा जमाया हुआ है। बरसात के दिनों मे वह जीव जंतु घरों में दस्तक देने लगते हैं।
- कृष सिंह, स्थानीय निवासी।
कॉलोनी की कुछ गलियों को छोड़कर ज्यादातर गलियों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। जिस कारण शाम होते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। लाइटों की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निगम प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाने की सख्त जरूरत है।
जल्द होगा समाधान
सीवरेज की समस्या को लेकर संबंधित ठेकेदार से बातचीत हो गई। फिलहाल सीवरेज लीकेज क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कुछ समय बाद वहां से पानी सूख जाएगा और समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

- संजीव कुमार, एक्सईएन, नगर निगम अंबाला।
शिकायत नहीं मिली
सफाई व्यवस्था को लेकर शर्मा कॉलोनी वासियों की ओर से किसी प्रकार की कोई शिकायत उपलब्ध नहीं हुई है। फिर भी सफाई के मसले पर क्षेत्र में जांच करवा ली जाएगी। लोगों की समस्या का समाधान करने के हर संभव प्रयास भी किए जाएंगे।
- सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed