फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One union two heads, there was a ruckus

Ambala News: एक यूनियन दो प्रधान, मचा घमासान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
One union two heads, there was a ruckus
अंबाला सिटी। शहर में पांच दिन से रेहड़ी-फड़ी संचालकों और कपड़ा मार्केट दुकानदारों का चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रदर्शन को लेकर अब रेहड़ी-फड़ी यूनियन दो फाड़ हो गई है। कपड़ा मार्केट दुकानदारों ने भी इस मामले में पत्रकार वार्ता की। उनके साथ रेहड़ी-फड़ी यूनियन से रामजी शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


होलसेल क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन प्रधान विशाल बतरा ने बताया कि अग्रसेन चौक से लेकर हनुमान मंदिर तक जितनी भी रेहड़ी-फड़ी लगती थी, उनके लिए एलआईसी कार्यालय के पास जगह अलॉट की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सड़क के बीच रेहड़ी फड़ी लगाएंगे तो वहां जाम की स्थिति बनेगी। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे रेहड़ी-फड़ी संचालकों को आह्वान किया कि वह भी उनके साथी हैं। दुकानदार मोहन गोयल, रामरत्न गर्ग, डीपी बक्शी, सुनील जिंदल, लक्की जुनेजा, कृष्ण गंभीर, कपिश गर्ग भी अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



खुद को का प्रधान बताना धोखाधड़ी : रामजी शर्मा
रामजी शर्मा ने कहा कि रेहड़ी-फड़ी यूनियन 2016 में बनाई थी। उसके वह प्रधान हैं। यूनियन के चुनाव अभी हुए नहीं हैं। जब तक सदस्यता फीस क्लीयर नहीं होती तो वह चुनाव मान्य नहीं माने जाएंगे। रेहड़ी-फड़ी संचालक राजनीति का शिकार न हों। जो खुद को यूनियन का प्रधान बता रहे हैं, वह धोखाधड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में चुनाव करवाए गए, वह प्रधान बने थे : रामदास
रामदास ने कहा कि 2016 से लेकर 2021 तक रामजी शर्मा प्रधान रहे। 2023 में सीटू की देखरेख में चुनाव करवाए गए थे और वह प्रधान चुने गए थे। उनके पास इसके बाकायदा कागजात भी हैं। रामजी शर्मा कागजात दिखाकर बात करें तो अच्छा होगा। ऐसे प्रधान कहने से कोई प्रधान नहीं बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed