फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   one person died in road accident

ट्रक की टक्कर से साहिब मोटर्स के मालिक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
one person died in road accident
गांव कड़ासन के नजदीक सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में साहिब मोटर्स कड़ासन के मालिक दिनेश की मौत हो गई। जबकि वर्कशाप पर काम करने वाला 18 वर्षीय कर्म चंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कर्मचंद ने बताया कि वह गांव महमूदपुर बस अड्डे वह अपने मालिक दिनेश के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर बैठकर कड़ासन स्थित वर्कशाप पर जाते थे। शनिवार शाम काम खत्म होने के बाद दिनेश कर्मचंद को रोज की तरह बाइक पर उसके घर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही मघ्घरपुरा के नजदीक सामने से एक बाइक गलत दिशा में उनकी ओर आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में दिनेश ने ब्रेक लगा दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज गति ट्रक ने दिनेश की बाइक को पीछे से टक्कर दे मारी। जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर बने डिवाइडर पर जा गिरे। जिन्हें राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से मुलाना अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने साहिब मोटर्स के मालिक दिनेश को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में घायल कर्म चंद को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। शहजादपुर थाना पुलिस ने घायल कर्म चंद के ब्यानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed