फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   one die and 45 new corona positive in ambala

47 नए मामले आंकड़ा 735 के पार अब दोबारा से कपड़ा मार्केट में उतरेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
one die and 45 new corona positive in ambala
जिले में कोरोना से वीरवार को एक की मौत हो गई। 57 वर्षीय बुजुर्ग कुछ दिन पहले बेटे की शादी कराकर वापस लौटा था। उसकी तबीयत खराब होने के बाद कोरोना टेस्ट लिया गया था। जो पॉजिटिव पाया गया। वीरवार को 45 नए केस आए, इनमें से 13 कपड़ा मार्केट से हैं। अलबत्ता अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें दोबारा से कपड़ा मार्केट में सैंपलिंग के लिए उतरेंगी। बता दें कि अब तक करीब 160 मामले कपड़ा मार्केट से आ चुके हैं। जिले में अब 736 कोरोना संक्रमित कुल केस हो चुके हैं। इनमें से 438 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 291 एक्टिव मरीजों की संख्या हो गई है। अभी तक जिले में कोरोना से 6 मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में अब होंगे सिर्फ एंटीजन टेस्ट
कंटेनमेंट जोन में सिर्फ एंटीजन टेस्ट ही किए जाएंगे। रिपोर्ट जल्द लेने और लैब पर बोझ को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है।
इन स्थानों से मिले 45 नए केस
वीरवार को 22 केस सिटी से हैं। 12 छावनी, मुलाना और नारायणढ़ से एक-एक केस हैं। तीन केस बोह से और 6 केस चौड़मस्तपुर अंबाला शहर एरिया से हैं।
कपड़ा मार्केट संक्रमण चेन के ये लोग हुए शिकार
वीरवार को नाहन हाउस से 34 साल का युवक, सेक्टर 9 से 55 साल का व्यक्ति, शालीमार कालोनी से 19 साल की लड़की, रेलवे रोड से 22 साल का लड़का, नदी मोहल्ला से 20 साल का लड़का, बंद फाटक से 28 साल का लड़का और शालीमार कालोनी से 32 साल का व्यक्ति, दुर्गा नगर से 38 साल का व्यक्ति, हाउसिंग बोर्ड कालोनी से 38 साल का व्यक्ति पाजिटिव मिला है। इसी तरह दुर्गा नगर से 37 साल का व्यक्ति, हाउसिंग बोर्ड कालोनी से 41 साल का व्यक्ति, सिकली मोहल्ला कैंट से 45 साल का व्यक्ति, बकनौर से 25 साल का लड़का पाजिटिव मिला।
विज्ञापन

विदेश से लौटे थे मिले संक्रमित
कुछ लोग विदेश से वापस आए थे, वे जांच में संक्रमित पाए गए हैं। इनमें निहारसी गांव का 32 साल व गांव बकनौर का 25 साल का युवक दुबई लौटा था। दुखेड़ी का 27 साल का लड़का कुवैत और नारायणगढ से 20 साल की लड़की यूक्रेन से आई थी। मुलाना के गांव कांसापुर का 30 साल का युवक भी कुवैत से आया था। इसी तरह कैंट का 24 साल का लड़का नींदरलैंड से आया था। 16 केस कांटेक्ट के सामने आए हैं। यह वह लोग हैं जो कोरोना संक्रमित के संपर्क में आकर बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला के कंटेनमेंट जोन में एंटीजन टेस्ट ही किए जाएंगे। शुक्रवार को ओल्ड कपड़ा मार्केट में कैंप कर सैंपल लिए जाएंगे। किसी भी तरह की कोताही इस मामले में नहीं बरती जा सकती।
डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed