फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   one die

बिजली का खंभा लगाते समय 11 हजार केवी से करंट लगने पर मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
one die
छावनी स्थित जीएमएन पब्लिक स्कूल के बाहर 11 हजार केवी के तारों की चपेट में आकर झुलसने पर राजस्थान के अलवर निवासी 18 वर्षीय मोहित की मौत हो गई। मोहित ठेकेदार के अंडर काम कर रहा था और बिजली के नए खंभे खड़े कर रहे थे। जैसे ही स्कूल के बाहर ट्रैक्टर के सहारे खंभा खड़ा रहे थे कि अचानक ऊपर जा रहे बिजली के तार टकरा गई। खंभे को पकड़कर खड़ा होने पर मोहित झुलस गया। ठेकेदार के अन्य कर्मचारी उसे उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के आने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। साथियों का कहना था कि खंभे बदलने का टेंडर राजस्थान अलवर के ठेकेदार को मिला हुआ है। वह रोजाना की तरह ही नए खंभे लगा रहे थे। उन्हें पता ही नहीं था कि खंभा टकराने पर इतना दर्दनाक हादसा हो जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed