फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One dead, four injured including couple in road accident

Ambala News: सड़क हादसे में एक की मौत, दंपति समेत चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
One dead, four injured including couple in road accident
मुलाना। धनोरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक राहुल की मौत हो गई। इस दौरान कार भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार दपंती और उनके दोनों बच्चे भी हादसे में घायल हो गए। सभी घायल मुलाना के एमएमयू अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने मृतक राहुल का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बराड़ा की हरगोबिंद पुरा कॉलोनी निवासी रामनाथ ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि 19 जून को वह अपनी बहन से मिलने के लिए दोसड़का आया हुआ था। उसका भांजा राहुल मेहनत मजदूरी करता था। राहुल को किसी निजी काम से बिंजलपुर गांव जाना था और वह भी उसके साथ अलग-अलग बाइक पर चला गया। काम खत्म करने के बाद दोनों वापस आ रहे थे। धनौरा गांव के पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही स्विफ्ट कार ने लापरवाही से कार चलाते हुए भांजे की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद भांजा तो बाइक से उछलकर सड़क पर गिर और हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान कार भी अनियंत्रित होकर सीधा पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती व उनके दोनों बच्चे भी चोटिल हो गए थे। डायल 112 को बुलाने के बाद सभी घायलों को मुलाना के एमएमयू अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां डॉक्टर ने भांजे राहुल को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed