{"_id":"610d9df08ebc3eb7a7535ea1","slug":"one-day-remand-apporved-of-accused-caught-in-komal-s-murder-case-ambala-news-knl79120564","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमल की हत्या मामले में पकड़े आरोपी का एक दिन का रिमांड मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोमल की हत्या मामले में पकड़े आरोपी का एक दिन का रिमांड मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के आरोपी का एक दिन का रिमांड मंजूर
मंजूर संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। पुलिस ने प्रेम प्रसंग से नाराज चाचा के लड़के द्वारा कोमल की हत्या के मामले में पकड़े गए हत्यारोपी लालपुर निवासी प्रवीन कुमार शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
थाना प्रभारी धूम सिंह राणा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंबाला हामिद अख्तर के निर्देशानुसार कोमल हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था। इसके बाद टीम ने आरोपी प्रवीण कुमार निवासी गांव लालपुर को गत दिवस गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शिकायतकर्ता संजीव कुमार निवासी गांव लालपुर ने 4 अगस्त 2021 को थाना नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 4 अगस्त 2021 को आरोपी प्रवीण कुमार ने उसकी बहन के सिर में लोहे की रॉड मार कर हत्या कर दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
----------------