{"_id":"6341e9c4e717c1746306c40a","slug":"one-brick-expressed-by-the-principle-of-one-rupee-ambala-news-knl1238257153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ईंट- एक रुपये के सिद्धांत से जताई अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ईंट- एक रुपये के सिद्धांत से जताई अलख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। वैश्य समाज के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज सेवक ज्ञानचंद जैन ने मुख्यातिथि और लाला मामचंद गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर ज्ञानचंद जैन ने महाराजा अग्रसेन के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने 51 सौ वर्ष पूर्व समाजवाद की नींव रखते हुए एक ईंट-एक रुपये के सिद्धांत से वंचितों के लिए अलख जगाई
इसके अलावा वैश्य समाज को आपसी सौहार्द, भाईचारे, समरसता ,समानता का संदेश भी दिया। इसी परिपेक्ष्य में आज भी सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास जैसी विचारधारा समाज के लिए संजीवनी बन समस्त समाज को विकास, विश्वास के एक सूत्र में बांधने का संबल बनी हुई है। इस अवसर पर अशोक बंसल, ज्ञान चंद गोयल, अमरनाथ सिंगला, राजेंद्र सिंगला, शाम लाल गोयल, नरेश जैन, बालकिशन गोयल, सतीश सिंगला, नरेश गर्ग, संतोष गोयल, दविंद्र बंसल, रमेश मित्तल, प्रमोद सिंगला, राजेश्वर गुप्ता, विशाल सिंगला, अजय जैन, पवन गुप्ता, रविंद्र गर्ग, विकास, सुशील सिंगला, श्रवण गोयल आदि मौजूद रहे।