फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One arrested for sending people to America via Donkey routeOne arrested for sending people to America via Donkey route

Ambala News: एमएम अकादमी ने अक्कय को सात विकेट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
One arrested for sending people to America via Donkey routeOne arrested for sending people to America via Donkey route
चंडीगढ़। एमएम क्रिकेट अकादमी अंबाला ने अक्कय क्रिकेट अकादमी पिंजौर को सात विकेट से हराकर पांचवें पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

में अपना लीग मैच जीत लिया। मंगलवार को जेपीएसए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में एमएम क्रिकेट अकादमी के प्रीतेश राठी को पांच विकेट लेने पर
प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अक्कय क्रिकेट अकादमी ने 15.1 ओवर में 74 रन पर बनाकर ऑलआउट हो गई। मनीष यादव ने सर्वाधिक 18 रन बनाए, जबकि लाबुशाने ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए प्रीतेश राठी ने पांच विकेट लिए। प्रभजोत और आरव शर्मा ने दो-दो विकेट और आयुष जोशी ने एक विकेट लिया। जवाब में एमएम क्रिकेट अकादमी अंबाला ने मैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 77 रन बनाए। नीलांश ने सर्वाधिक 48 रन बनाए, अभिनव बलियान ने नाबाद 11 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से मनीष और तेजस दोनों ने एक-एक विकेट हासिल किया।

नरवाल अकादमी ने चंडीगढ़ हॉक्स को हराया
दूसरे लीग मैच में नरवाल क्रिकेट अकादमी करनाल ने चंडीगढ़ हॉक्स क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हराया। नरवाल क्रिकेट अकादमी के कृष राणा को पांच
विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ हॉक्स क्रिकेट अकादमी 33.4 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। कान्हा मिश्रा ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, करणवीर ने 32 रन बनाए, नैतिक शर्मा ने 28 रन बनाए जबकि अगमजोत सिंह ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से कृष राणा ने पांच विकेट लिए, कृष ने दो विकेट लिए, जबकि अक्षत सिंह, अंश राजपूत और शुभम चौधरी ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

जवाब में नरवाल क्रिकेट अकादमी ने 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 165 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। कृष ने सर्वाधिक 52 रन बनाए, ईशांत रावल ने नाबाद 48 रन, जबकि शेखर राणा ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में करणवीर ने तीन विकेट और कबीर चौधरी ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed