फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On the pretext of asking the way, two accused absconding in a car by snatching earrings from women's ears

Ambala News: रास्ता पूछने के बहाने महिलाओं के कानों से बाली झपटकर कार सवार दो आरोपी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of asking the way, two accused absconding in a car by snatching earrings from women's ears
अंबाला सिटी। मां व पत्नी को लेकर गांव बाणोखेड़ी से घर जा बाइक सवार से गांव बिशनगढ़ पुल के पास रास्ता पूछने के बहाने कार सवार दो व्यक्तियों ने बाइक सवार दोनों महिलाओं के कानों से सोने की बालिया झपट ली और फरार हो गए। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार सवारों के खिलाफ स्नेचिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में कुरूक्षेत्र के गांव जखवाला निवासी सुभाष सिंह ने बताया कि वह खेती का काम करता है। मंगलवार को वह अपनी बाइक पर माता केसर देवी व पत्नी बलदेव कौर को बिठाकर दो बजे दोपहर गांव बाणोखेड़ी से अपने घर गांव जखवाला के लिए जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे के नजदीक नहर पुल गांव बिश्नगढ पहुंचे तभी एक सफेद रंग की कार में सवार दो व्यक्तियों ने उनकी बाइक रुकवा कर उनसे पता पूछा। इसके बाद कार में बैठे दूसरे व्यक्ति ने अचानक से उसकी माता केसर देवी के कानों से दोनों सोने की बालियां, पत्नी बलदेव कौर के पास के कानों से भी बालियां झपट ली। इसके बाद दोनों वहां से तेजी से फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed