{"_id":"69e53e70d6962313f403f46e","slug":"on-the-pretext-of-asking-for-the-address-a-gold-earring-was-snatched-from-the-womanon-the-pretext-of-asking-for-the-address-a-gold-earring-was-snatched-from-the-woman-ambala-news-c-36-1-sknl1017-161870-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पता पूछने के बहाने महिला से झपट ली सोने की बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पता पूछने के बहाने महिला से झपट ली सोने की बाली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। राज विहार कॉलोनी में शनिवार शाम एक बाइक सवार बदमाश पता पूछने के बहाने बुजुर्ग बलबीर कौर से बाली झपट ले गया।
महिला ने शोर मचाया लेकिन बदमाश गलियों से भाग निकला। पुलिस ने बलबीर कौर के बयान दर्ज कर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। बलबीर कौर ने शिकायत में बताया कि शनिवार शाम करीब 7:45 बजे वह पैदल अपने दामाद संजीव कुमार के घर राज विहार कॉलोनी जा रही थीं। जैसे ही वह गली में पहुंचीं पीछे से एक अज्ञात बाइक सवार युवक आया। उसने किसी व्यक्ति का पता पूछने के बहाने राेका। जैसे ही मना करने के बाद आगे बढ़ना चाहा तो बदमाश ने बाएं कान की सोने की बाली छीन ली।
अशिक्षित होने के कारण वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाई। आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहना हुआ था।