फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On the Markanda boom, the water of the river reached the highway

मारकंडा उफान पर, हाईवे तक पहुंचा नदी का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
On the Markanda boom, the water of the river reached the highway
मुलाना। मारकंडा नदी का जलस्तर सोमवार रात को अचानक बढ़ने से जिला प्रशासन की धड़कने बढ़ गई। सुबह पानी आसपास के गांवों में मार कर रहा था लेकिन देर शाम के बाद से नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। देखते ही देखते पानी नेशनल हाईवे 344 तक पहुंच गया। स्थिति यह बनी गई कि पानी के कारण हाईवे के साथ लगे ढाबों में भी जलभराव हो गया। कहीं पानी हाईवे पर न पहुंच जाए इसको लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंच गए। इस कारण हाईवे का यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सभी जलस्तर को लेकर चिंतित थे कि कहीं हाईवे पर पानी न आ जाए। हालांकि रात करीब 10 बजे के बाद जलस्तर कम होने लगा तो विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, अधिकारी देर रात तक मारकंडा के जलस्तर पर नजर बना रखे हुए हैं। सोमवार शाम करीब छह बजे मारकंडा नदी 9.2 फीट पर बहने लगी थी। विभाग के अनुसार पानी करीब 45 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया था जोकि इस वर्ष का रिकार्ड स्तर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed