फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On the day of Bahurenge city station, work will be done from 22 crores

Ambala News: बहुरेंगे शहर स्टेशन के दिन, 22 करोड़ से होंगे कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
On the day of Bahurenge city station, work will be done from 22 crores
अंबाला। 22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले अत्याधुनिक स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सिटी रेलवे स्टेशन पर यह कार्य आगामी छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। इससे रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदल जाएगा। यह स्टेशन यात्री सुविधाओं और सुरक्षा में भी अव्वल होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा व स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहां पहुंचने पर रेलवे के अधिकारियों ने पर्यावरण का प्रतीक पौधा देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर रेलवे ने विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई। इसमें विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने प्रशंसापत्र व मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में देश की दशा व दिशा बदली है। देश निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर हो रहा है। इसमें अंबाला मंडल के 16 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। इसमें अंबाला शहर रेलवे स्टेशन भी शामिल है। 16 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों पर लगभग 900 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक असीम गोयल नन्यौला ने विधानसभा क्षेत्र की ओर से शहर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केन्द्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने शहर रेलवे स्टेशनों के विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। वर्तमान सरकार रेलवे स्टेशनों के अत्याधुनिक विकास के लिए कार्य कर रही है। मौके पर रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट डाॅ रितिका वशिष्ट सहित आशा रानी, भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, पूर्व मेयर रमेश मल, सीनियर डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सुंदर ढींगरा, संजीव गोयल टोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed