फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On presence day, the police were ready across the district

उपस्थिति दिवस पर जिले भर में मुस्तैद दिखी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
On presence day, the police were ready across the district
अंबाला। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले भर में शनिवार को उपस्थिति दिवस पर पुलिस मुस्तैद दिखी। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सभी चौक, सड़कों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। यह प्रक्रिया सुबह नौ बजे से बाद दोपहर तक जारी रही। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा के अनुसार इस दौरान लगाई गई ड्यूटियों का एसपी और राजपत्रित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। पुलिस थानों व चौकियों के क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए 52 नाकेबंदी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया पुलिस उपस्थिति दिवस का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ आम नागरिकों को यह विश्वास है कि पुलिस उनकी सेवा, सुरक्षा व सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। इस दौरान विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed