फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On Holi, a man entered the police station, assaulted the clerk and tore his uniform.

Ambala News: होली पर पुलिस चौकी में घुसकर मुंशी से हाथापाई व वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
On Holi, a man entered the police station, assaulted the clerk and tore his uniform.
अंबाला। होली की रात कैंट की हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में घुसकर डेहा बस्ती निवासी युवकों ने मुंशी के साथ गाली-गलौज व हाथापाई की। युवकों ने मुंशी की वर्दी फांड़ दी और धमकाते हुए भाग गए। ईएएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि 4 मार्च की शाम वह हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में मुंशी के तौर पर तैनात थे। इसी दौरान सुल्तान गली निवासी अमर और उसके साथी रिक्की उर्फ मइया एक झगड़े की शिकायत लेकर आए। जब मुंशी ने उनसे शिकायत पत्र मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी व हमला कर दिया। युवकों ने मेज पर रखी सरकारी फाइलें और कागजात उठाकर फेंक दिए। जब रोकने की कोशिश की तो एक आरोपी रोक्सी ने मुंशी का गिरेबान पकड़ लिया और हाथापाई की। बीच-बचाव करने आए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों का कहना था कि जब उनके साथ मारपीट हुई है तो दूसरे पक्ष की पहले शिकायत कैसे दर्ज की।
विज्ञापन








मारपीट में यह हुए घायल....



कैंट की डेहा कॉलोनी निवासी रीटा (37), उनकी बेटी सोनिया(20) व पति राजेश (42) चोटिल हो गई। रामपुर सरसेहड़ी गांव में गली में खड़े होने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष से रोहित(19), सुमित (22) व अंकित (20) तो दूसरे पक्ष से उमेश (32) व संतोख सिंह (29) चोटिल हो गए। इसी तरह से कैंट की सोनिया कॉलोनी में डीजे बजाने को लेकर होली की रात को झगड़ा हो गया। इस मारपीट में राजन (33) की टांग पर दो युवकों ने रॉड व डंडे मारे। वहीं, कैंट के इंदिरा चौक पर साइड न देेने को लेकर एक्टिवा सवार व ई-रिक्शा चालक में मारपीट हो गई। नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने एक्टिवा सवार सौरभ (42) के सिर पर डंडा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed