फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Officers under pressure, served notice at night: Mithun

दबाव में अधिकारी, रात में ही दिया नोटिस : मिथुन

Sat, 20 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 20 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Officers under pressure, served notice at night: Mithun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। वार्डबंदी की आपत्ति की सुनवाई के लिए कांग्रेस पार्षदों को रात में ही नोटिस दिए गए। नोटिस देकर 20 दिसंबर को सुनवाई के लिए बुलाया गया। कांग्रेस पार्षद अधिवक्ता मिथुन वर्मा ने बताया कि अधिकारियों पर भाजपा का कितना दबाव है, यह यहां से पता लगता है कि शुक्रवार रात उनको 7 बजकर 18 मिनट पर नगर निगम अंबाला की ओर से पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें उनको और कांग्रेस पार्षदों को आपत्तियों की सुनवाई के लिए 20 दिसंबर को बुलाया है। वर्मा ने कहा कि अगर अंबाला नगर निगम इतनी मुस्तैदी से दिन में भी काम कर ले तो अंबाला शहर की जनता कुछ हद तक सुखी हो जाए।


नगर निगम की वार्डबंदी पर कांग्रेस ने उठाए थे
नगर निगम चुनाव को लेकर की गई नई वार्डबंदी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। बीते वीरवार को कांग्रेस की ओर से वार्डबंदी को लेकर उपायुक्त अजय सिंह तोमर को आपत्तियां व सुझाव भी सौंपे गए थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अंबाला शहर पवन अग्रवाल डिंपी, पार्षद अधिवक्ता मिथुन वर्मा, राजविंद्र कौर, मेघा गोयल प्रतिनिधि इशू गोयल ने आपत्तियां सौंपी थी। कांग्रेस ने वार्ड बंदी को जनविरोधी, अव्यावहारिक एवं पक्षपातपूर्ण करार दिया था। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी थी कि यदि जनता की सहूलियत और संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) को ध्यान में रखकर वार्ड परिसीमन में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो इस मुद्दे को जन आंदोलन एवं कानूनी स्तर पर भी मजबूती से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed