{"_id":"622b9e0aa4074c7faf483c9d","slug":"officers-should-report-the-works-going-on-for-one-to-three-years-ambala-news-knl101592914","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से तीन वर्षों से चल रहे कार्यों की रिपोर्ट दें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से तीन वर्षों से चल रहे कार्यों की रिपोर्ट दें अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा उपायुक्त ने विजन प्लान की बैठक में की। शुक्रवार को अपने कार्यालय में उपायुक्त विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों द्वारा एक वर्ष से तीन वर्षों के बीच किए जा रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में देने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने जिला सिविल सर्जन से कैंसर अस्पताल, पैट स्कैन, टीबी अस्पताल, न्यू सब सेंटर, ट्रामा सेंटर, आईआर लैब, सिटी सिविल अस्पताल के नजदीक 100 से 200 बिस्तर के अस्पताल के निर्माण कार्य के बारे में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों में जो भी कार्य चल रहे हैं, उसकी विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में देना सुनिश्चित करें। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से अंबाला ड्रेन, मच्छौंडा ड्रेन, घेल ड्रेन, टांगरी ब्रिज व अन्य विकास कार्यों के बारे में समीक्षा की। अधिकारियों से संबंधित कार्यों की रिपोर्ट मैप के साथ उनके कार्यालय में भिजवाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि बब्याल व मच्छौंडा में एसटीपी का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। खुड्डा खुर्द व 12 क्रास रोड पर भी एसटीपी का कार्य तीव्रता से किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर मल्टी लेवल पार्किंग, गुडगुडिया नाला तथा अन्य विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता ने उपायुक्त को बताया कि कालका चौक से बनूड़ी नाका तक पानी की निकासी के लिए कार्य समय अवधि के तहत कर लिया जाएगा। वहीं एनएचएआई के अधिकारी आदित्य राणा ने उपायुक्त को बताया कि अंबाला-साहा फोर लेन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। अंबाला रिंग रोड के तहत भी कार्य किया जा रहा है। अंबाला-इस्माईलाबाद के नजदीक सर्विस लेन बनाने का कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को परियोजनाएं की रिपोर्ट देने को कहा।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि लघु सचिवालय, आल वैदर स्विमिंग पूल का कार्य पूरा कर लिया गया है। सिटी बस स्टैंड से संबंधित अधिकतर कार्य कर लिया गया है जो कार्य बचा है उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को कहा कि बराड़ा में पुराने एसडीएम कार्यालय में जो जगह है उसका मुआयना करें और वहां पर अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास बन सकें, उसके लिए प्रपोजल रिपोर्ट तैयार करें।
उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा के बाद उन्हें निर्देश दिए कि जो भी कार्य जिस समय अवधि के तहत है उसे उस अवधि के तहत पूरा करना सुनिश्चित करें और बैठक के दौरान एक से तीन वर्ष के बीच जो कार्य किए जाने हैं उनको भी करना सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता एके रघुवंशी, सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता संजीव गुप्ता, रणबीर त्यागी, सुखबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।