{"_id":"629fad8f39cf73479b518cc2","slug":"obscene-video-made-by-calling-home-demanding-two-lakh-rupees-by-blackmailing-ambala-news-knl110805354","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बुलाकर बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बुलाकर बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे दो लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। महिला गिरोह के सदस्यों द्वारा घर पर बुलाकर युवक की अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ब्लैकमेल करने, पैसे हड़पने, समाज में बदनाम करने, दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने और धमकी देने के आरोप में गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव लाहड़पुर निवासी युवक ने कहा कि उसका भाई गांव में खेती बाड़ी करता है। उनके गांव में रहने वाला एक व्यक्ति कुछ महिलाओं के साथ मिलकर लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करता है। इसी व्यक्ति ने उसके भाई का नंबर कुछ महिलाओं को दिया था। इन महिलाओं ने उसके भाई को फोन कर बातों में उलझा लिया। महिला ने फोन पर उसके भाई को बताया कि वह अपना मकान बेचना चाहती है। इसके लिए आपको नारायणगढ़ आना होगा। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका भाई 50 हजार रुपये लेकर महिला के घर चला गया। वहां दो महिलाएं और थी।
आरोप है कि महिलाओं ने उसके भाई के साथ जबरदस्ती अश्लील वीडियो बना ली और उस वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकियां देने लगी। महिलाओं ने उसके भाई से 50 हजार रुपये भी हड़प लिए। बाद में उन महिलाओं ने उसके भाई का मोबाइल अपने पास रख लिया और धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके भाई के पास उक्त महिला के फोन आने लगे। वह दो लाख रुपये की मांग करने लगी। पैसे न देने की सूरत में उसे समाज में बदनाम करने, जान से मारने और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की भी धमकी दी। उसके बाद से ही उसका भाई मानसिक तौर से परेशान चल रहा है। वह कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।