{"_id":"65fcb5c151579524750752e4","slug":"nursing-officer-manjeet-kaur-shines-in-athletics-championship-ambala-news-c-36-1-sknl1017-120282-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नर्सिंग ऑफिसर मंजीत कौर ने चमकाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नर्सिंग ऑफिसर मंजीत कौर ने चमकाया नाम
विज्ञापन
अंबाला। चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छावनी नागरिक अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर मंजीत ने एक बार फिर दो पदक हासिल कर विभाग का नाम रोशन किया। प्रदेशभर से केवल मंजीत ने ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 100 मीटर दौड़ व लंबी कूद में हिस्सा लिया था। 100 मीटर दौड़ में रजत व लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया।
जानकारी के अनुसार मंजीत पिछले दो साल से केवल 100 मीटर दौड़ में भाग ले रही थीं। पहली बार लंबी कूद में भाग लिया और उसमें ही कांस्य पदक जीत लिया। ये प्रतियोगिता 19 से 21 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित हुई थी। मंजीत ने बताया कि पूरे इंडिया से ही अबकी बार वह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पहली नर्सिंग ऑफिसर थी जिसने दौड़ व लंबी कूद में हिस्सा लिया था। इससे पहले 2022 में ऑल इंडिया सिविल सर्विस डिपार्टमेंट की तरफ से दौड़ में रजत पदक और 2023 में स्वर्ण पदक हासिल किया था। 21 मार्च को पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए। बता दें कि काैंकपुर गांव निवासी 36 वर्षीय नर्सिंग ऑफिसर मंजीत ने बचपन से ही दौड़ का शौक था और शादी के बाद दौड़ना बंद कर दिया था। तीन बच्चों को जन्म देने के बाद स्वास्थ्य विभाग में बतौर नर्सिंग ऑफिसर का जिम्मा संभाला। धीरे-धीरे परिजनों के सहारे से दोबारा दौड़ना शुरू किया और पदक हासिल किए।
-- -- -- -- -- --