{"_id":"6102fabd8ebc3e584c57286d","slug":"now-you-can-complain-of-corruption-on-139-with-security-assistance-ambala-news-knl782005118","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने बढ़ाया हेल्पलाइन नंबर 139 का दायरा, सुरक्षा- सहायता के साथ कर सकेंगे भ्रष्टाचार की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने बढ़ाया हेल्पलाइन नंबर 139 का दायरा, सुरक्षा- सहायता के साथ कर सकेंगे भ्रष्टाचार की शिकायत
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा हेल्पलाइन नंबर 139 के संबंध में किया गया ट्विट।
- फोटो : Ambala
हरिंद्रपाल सिंह
अंबाला। रेलवे ने हेल्पलाइन 139 का दायरा बढ़ा दिया है। अब सुरक्षा और सहायता के साथ ही सभी प्रकार की शिकायतों का समाधान भी इसी नंबर पर होगा। वहीं यात्री ट्रेन व स्टाफ सहित भ्रष्टाचार की शिकायत भी इसी नंबर पर कर सकेंगे। व्यापारियों को सामान भेजने के लिए पार्सल और फ्रेट की सुविधा भी इसी नंबर पर मिलेगी।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही 90 प्रतिशत ट्रेनों का संचालन आरंभ हो गया है। धीरे-धीरे अब ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। यात्रियों को सफर के दौरान कोई परेशानी न हो, इसका ध्यान भी रेलवे की तरफ से बखूबी रखा जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 के दायरे में विस्तार किया है। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मन में हो रेल संबंधी कोई भी सवाल, रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर पाएं हर जवाब। इस नंबर पर अब सुरक्षा और सहायता के साथ चिकित्सा, दुर्घटना की जानकारी, ट्रेन संबंधी कोई भी शिकायत, स्टेशन की शिकायत, सतर्कता जानकारी, फ्रेट/पार्सल पूछताछ, सामान को ट्रैक करने की सुविधा व सामान्य पूछताछ की सुविधा मिलेगी।
पहले 138 पर सहायता और 182 पर मिलती थी सुरक्षा
पहले ट्रेन के अंदर सहायता के लिए 138 और किसी भी अपराध व सुरक्षा को लेकर हेल्पलाइन नंबर 182 का इस्तेमाल किया जाता था। 1 अप्रैल से रेलवे ने उपरोक्त दोनों नंबर बंद कर सिर्फ 1 नंबर 139 ही लागू किया है, जो लगभग 9 तरह की परेशानियों का समाधान करने में सक्षम है।
विज्ञापन
ट्रेन टिकट सहित यात्रियों को मौखिक व सोशल मीडिया के सहारे भी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 की जानकारी दी जा रही है, ताकि सफर या फिर स्टेशन पर मौजूदगी के समय उनकी परेशानी का आसानी से समाधान हो सके। इसके काफी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। दायरा बढ़ने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
-हरी मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।