फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now the turn of the game, 13 players are preparing to create history

अब खेल की बारी, 13 खिलाड़ी कर रहे इतिहास रचने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Now the turn of the game, 13 players are preparing to create history
अंबाला। खेलो इंडिया गेम्स के चलते अंबाला को स्वीमिंग व जिम्नास्टिक की मेजबानी करने का सुनहरा अवसर मिला है। जिले के कुल 13 खिलाड़ी ऐसे हैं जो खेलो इंडिया में चयनित होकर अपनी जीत का लोहा मनवाने के लिए दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। अब इंतजार है तो उस घड़ी का जब वह मैदान में उतरकर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम चमका सकें। 13 खिलाड़ियों में से सात जिम्नास्टिक और छह खिलाड़ी फुटबॉल, गतका, वेटलिफ्टिंग, हॉकी, रेसलिंग, एथलेटिक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था चयन
भारोत्तोलन में मुस्कान का खेलो इंडिया के लिए चयन हुआ है। वह 81 किलोग्राम भारवर्ग में जिले का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने नेशनल में चौथा स्थान हासिल किया था। वहीं, ओपन स्टेट वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड व केआईटीडी में उनका चयन हुआ।
विज्ञापन

आठ साल से कर रहे अभ्यास
अमन कुमार का चयन फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ। वह पिछले आठ साल से फुटबॉल का अभ्यास कर रहे हैं। वहीं, जूनियर नेशनल खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागी हैं। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल में जीता था स्वर्ण
कुश्ती के खिलाड़ी शौर्य के पिता बीएसएफ से नेशनल मेडलिस्ट पहलवान हैं। अमन सात साल से अभ्यास कर रहे हैं। वे नेशनल में गोल्ड जीत चुके हैं। वहीं ंटरनेशनल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी पांचवां रैंक हासिल किया है। प्रदेश के लिए स्वर्ण लाने का लक्ष्य है।
नेशनल में मनवा चुके लोहा
हॉकी में नवजोत ने राज्य टीम में स्थान बना रखा है। 12 साल से अभ्यास कर रहे हैं। खेेलो हरियाणा में सिल्वर मेडलिस्ट टीम के सदस्य हैं। स्टेट सेकेंड नेशनल में प्रतिभागिता में लोहा मनवा चुके हैं। दिन-रात मेहतन करते हुए जीत के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
चौथी बार हुआ चयन
जिम्नास्टिक में जाह्नवी का खेेलो इंडिया के लिए चयन हुआ है। वह सात साल से अभ्यास कर रही हैं। वह अंडर 17 नेशनल में गोल्ड व ब्रांच मेडल जीत चुकी हैं। वहीं, खेलो इंडिया में भी चौथी बार चयन हुआ है और टॉप आठ में उन्होंने स्थान हासिल किया है।
जीत की लगन, अभ्यास पर जोर
दीपक भी पिछले आठ साल से जिम्नास्टिक का अभ्यास कर रहे हैं। पिता रेहड़ी लगाते हैं, परंतु जीत की लगन ऐसी है कि मेडल के लिए दिन रात पसीना बहा रहे हैं। अभी तक स्टेट और नेशनल दोनों ही खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। पदक जीतकर नाम करेंगे।
पहली बार हुआ चयन
यश जिम्नास्टिक में खेलो इंडिया व स्कूल स्टेट में फ्लोर पर गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। वे पहली बार खेलो इंडिया में भाग ले रहे हैं। उनकी ओर से पिछले 10 साल से लगातार खेल का अभ्यास किया जा रहा है। इस बार गोल्ड पर दावा बोलने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
प्रतिभा के दम पर जीतेंगे पदक
जिम्नास्टि का रूद्र प्रताप पिछले सात साल से अभ्यास कर रहे हैं। सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। उनके पिता एडवोकेट और मां गृहिणी हैं। वहीं, पहली बार खेलो इंडिया में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाएंगे और पदक जीतेंगे।
खेलो इंडिया में टॉप टेन शामिल
पलकप्रीत कई मेडल पर पहले ही कब्जा जमा चुकी हैं। वह नेशनल में सिल्वर, सीबीएसई नेशनल में गोल्ड व ब्राउंज जीत चुकी हैं। इससे पहले खेेलो इंडिया में टॉप 10 में रही। इस बार गोल्ड के लिए आठ घंटे से अधिक समय तक अभ्यास कर रही हैं।
खेलो इंडिया की तैयारी
जिम्नास्टिक में रूचि भट्ट पहले भी खेलो हरियाणा में सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। अब खेलो इंडिया के लिए तैयारी कर रही हैं। उनकी ओर से पिछले 10 साल से जिम्नास्टिक का अभ्यास किया जा रहा है। अब भी मैदान पर आठ से दस घंटे अभ्यास कर रही है।
कर रही हैं पूरी मेहनत
जिम्नास्टिक में रिद्धिमा ने कई मेडल हासिल किए हैं। इसमें सीबीएसई नेशनल में गोल्ड मेडल हासिल किया है। अब खेलो इंडिया में जिले का नाम रोशन करने के लिए अभ्यास कर रही हैं। उनका कहना है कि वह खेलो इंडिया में मेडल लाने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं।
एथलेटिक्स में लहरा रही परचम
साक्षी एथलेटिक्स में अपना परचम लहरा रही हैं। वह पहले भी प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। अब खेेलो इंडिया में गोल्ड के लिए तैयारी कर रही हैं। प्रदेश और जिले का नाम रोशन करने के लिए कड़ा अभ्यास कर रही हैं।

गतका में करेंगे नाम रोशन
जश्नप्रीत गतका प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। पिछले कई सालों से गतका की तैयारी की जा रही है। उसका कहना है कि एक अलग ही खेल प्रतियोगिता होने के कारण वह और अधिक अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed