{"_id":"65da4c5e073f7dd3d109f994","slug":"now-the-train-will-be-filled-with-water-in-30-seconds-not-three-minutes-ambala-news-c-36-1-amb1001-118824-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तीन मिनट नहीं, अब 30 सेकेंड में भरेगा ट्रेन में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तीन मिनट नहीं, अब 30 सेकेंड में भरेगा ट्रेन में पानी
विज्ञापन
ट्रेन में पानी भरते कर्मचारी। रेलवे
अंबाला। ट्रेनों में पानी भरने में कम समय लगा। पहले जहां इस कार्य के लिए तीन मिनट लगते थे, वहीं अब मात्र 30 सेकेंड में ट्रेन में पानी भर जाएगा। यह सुविधा रेलवे के नए बूस्टर पंप से मिलेगी।
इसका परीक्षण रेलवे ने शुरु कर दिया है और लगातार दो दिन तक कार्य के दौरान इसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं। बूस्टर पंप से पानी का स्तर काफी सही रहता है और प्रेशर के साथ इसकी मदद से तुरंत ट्रेनों में पानी भर दिया जाता है जबकि पहले पानी का प्रेशर कम होने की वजह से ट्रेनों में पानी नहीं भर पाता था और समय की कमी के कारण कम पानी के साथ ही ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया जाता है।
यात्री झेलते थे परेशानी
ट्रेन में पानी खत्म होने की शिकायतें लगातार यात्रियों की तरफ से प्राप्त हो रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ट्रेनों का स्टेशनों पर मात्र 5 से 7 मिनट का ठहराव बताया गया है कि ट्रेनों को समय पर चलाने के चक्कर में कई बार ट्रेनों में पानी नहीं भर पाता और इस वजह से बुजुर्गों, बच्चों व महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
अधिकारी कर रहे निगरानी
इस समस्या के समाधान के लिए अंबाला रेल मंडल ने एक सराहनीय व्यव्स्था बनाई हुई। ट्रेनों में पानी भरने का काम निजी कर्मचारियों को सौंपा गया है और इस कार्य की निगरानी के लिए कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारी की जिम्मेदारी भी लगाई गई है ताकि कहीं कोई कमी न रहे।
300 ट्रेनों का आवागमन
मौजूदा समय में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 300 ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। पानी भरने के लिए तैनात टीम ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते ही सक्रिय हो जाती है और बिना शिकायत या सूचना के भी ट्रेनों में पानी भरने का काम शुरु कर दिया जाता है।
वर्जन
ट्रेनों में पानी भरने के लिए नया बूस्टर पंप लगाया गया है। इससे समय की तो बचत हो रही है, साथ ही कुछ सेकेंड में ही कोच में पानी भर जाता है। यह सुविधा काफी कारगर सिद्ध हो रही है। अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
एमएस भाटिया, डीआएम, अंबाला।