फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now the Superintendent will sign the RC and license files

Ambala News: अब अधीक्षक करेंगे आरसी और लाइसेंस की फाइलों पर हस्ताक्षर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Now the Superintendent will sign the RC and license files
अंत्योदय सरल केंद्र अंबाला शहर की तस्वीर, संवाद।
अंबाला सिटी। चुनावों से संबंधित ट्रेनिंग के तहत सोमवार से ही जिला के एसडीएम छुट्टी पर चल रहे। इसके चलते अब पांच फरवरी को ही अधिकारी वापस अपने कार्यालयों में लौटेंगे और आरसी, लाइसेंस और रजिस्ट्री से संबंधित कार्य होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार के आदेशों पर जिला के चारों एसडीएम ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम गए हैं। ऐसे में सोमवार और मंगलवार को आरसी, लाइसेंस से जुड़े काम कराने के लिए आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा था। लोगों का कहना था कि उन्हें पता ही नहीं था कि अधिकारी कार्यालय में नहीं है। हालांकि अंबाला शहर के एसडीएम दर्शन कुमार पहले से ही 12 फरवरी तक छुट्टी पर गए हुए है। उनके स्थान पर अब अधीक्षक विकास शर्मा अंबाला शहर में आरसी और लाइसेंस से संबंधित कार्यों पर अपने हस्ताक्षर कर रहें है। अंबाला शहर एसडीएम कार्यालय में रोजाना करीब 125 फाइलें लाइसेंस और आरसी से संबंधित आती है। ऐसे में अधीक्षक ही इन फाइलों पर हस्ताक्षर करेंगें। इससे आमजन को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

करना होगा सोमवार तक इंतजार
छावनी में भी एसडीएम लक्षित सरीन गुरुग्राम में ट्रेनिंग पर गए हैं। इसके चलते छावनी उपमंडल कार्यालय स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में 350 के करीब ड्राइविंग लाइसेंस की फाइलें लंबित है तो वहीं 300 के करीब ट्रांसफर और नई आरसी के काम लंबित पड़े है। रोजाना लोग अपने काम करवाने के लिए कार्यालय में आ रहे है लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों की ओर से उन्हें एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। गौरतलब है कि अंबाला छावनी उपमंडल कार्यालय में रोजाना 100 के करीब लाइसेंस व आरसी ट्रांसफर से जुड़ी फाइलें आती है, लेकिन अधिकारियों के ट्रेनिंग पर जाने के चलते लोगो को सोमवार तक इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि पांच दिन के बाद शनिवार और रविवार को भी कार्यालय बंद रहेंगें। इसलिए लोगों को अब अपने काम करवाने के लिए सोमवार तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एसडीएम दर्शन कुमार छुट्टी पर हैं। एसडीएम कार्यालय में कार्य प्रभावित न हों इसके लिए संबंधित अधिकारी की ओर से अधिकारी को शक्तियां स्थानांतरित की गई है। अब कार्य सुचारू रूप से किए जा रहे है।
विकास शर्मा, अधीक्षक उपमंडल कार्यालय अंबाला शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed