फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now principal will buy science lab equipment through school SMC

Ambala News: अब प्रिंसिपल स्कूल एसएमसी के माध्यम से खरीदेंगे साइंस लैब उपकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Now principal will buy science lab equipment through school SMC
अंबाला सिटी। प्रदेशभर के राजकीय स्कूलों में अब स्कूल प्रिंसिपल एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) के माध्यम से साइंस लैब उपकरण खरीदेंगे। सभी 22 जिलों में शिक्षा निदेशालय ने बजट जारी कर दिया है। हर जिले को स्कूलों की संख्या के अनुसार बजट दिया है। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में प्रति स्कूल को 40 हजार और उच्च विद्यालय को 20 हजार रुपए मिलेंगे। प्रदेश में 966 वरिष्ठ माध्यमिक और 1025 उच्च विद्यालय इसके लिए चयनित किए गए हैं। इन सभी स्कूलों को 5 करोड़ 91 लाख 40 हजार का बजट दिया गया है। अंबाला जिले की बात करें तो 32 वरिष्ठ माध्यमिक और 61 उच्च विद्यालयों को 25 लाख का बजट दिया गया है।
विज्ञापन

स्कूल में विद्यार्थियों की सुविधा अनुसार सामान खरीद सकेंगे
दरअसल, निदेशालय से साइंस लैब के लिए ऐसा सामान भी भेज दिया जाता था। जिसका विद्यार्थियों के लिए कोई इस्तेमाल नहीं होता था और स्कूलों को लैब में उस सामान की जरूरत नहीं होती थी। मगर अब निदेशालय ने स्कूलों को एसएमसी के माध्यम से साइंस लैब उपकरण खरीदने के लिए बजट दिया है। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पीजीटी गणित, फिजिक्स, कैमेस्टी, बॉयोलोजी व एसएमसी सदस्य और उच्च विद्यालयों में टीजीटी विज्ञान, टीजीटी गणित और एसएमसी सदस्य साइंस लैब उपकरण खरीदेंगे। अगर किसी स्कूल में इन शिक्षकों के पद खाली होंगे तो स्कूल मुखिया अन्य शिक्षक की ड्यूटी लगाएंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थी आधुनिक तरीके से साइंस विषय के बारे में पढ़ सकेंगे
स्कूलों में साइंस लैब उपकरण आने से विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी। विद्यार्थी आधुनिक तरीके से साइंस विषय के बारे में पढ़ सकेंगे। साथ ही गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री बॉयोलोजी लैब में प्रैक्टिकल भी कर सकेंगे। अभी ज्यादातर स्कूलों में लैब में साइंस उपकरणों की कमी है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के जिलों में इतना मिला बजट

जिला वरिष्ठ माध्यमिक उच्च विद्यालय कुल बजट
अंबाला 32 61 25 लाख
भिवानी 60 67 37.40 लाख
चरखी-दादरी 30 42 20.40 लाख
फरीदाबाद 42 21 21 लाख
फतेहाबाद 33 44 22 लाख
गुरुग्राम 57 27 28.20 लाख
हिसार 56 114 45.20 लाख
झज्जर 37 42 23.20 लाख
जींद 50 89 37.80 लाख
कैथल 36 39 22.20 लाख
करनाल 54 56 32.80 लाख
कुरुक्षेत्र 40 36 23.20 लाख
महेंद्रगढ़ 59 34 30.40 लाख
नूंह-मेवात 43 08 18.80 लाख
पलवल 34 38 21.20 लाख
पंचकूला 22 15 11.80 लाख
पानीपत 32 26 18 लाख
रेवाड़ी 63 53 35.80 लाख
रोहतक 30 44 20.80 लाख
सिरसा 56 62 34.80 लाख
सोनीपत 57 74 37.60 लाख
यमुनानगर 43 33 23.80 लाख
कोट्स
प्रदेश के 966 वरिष्ठ माध्यमिक और 1025 उच्च विद्यालय साइंस लैब उपकरण खरीदने के लिए चयनित किए गए हैं। इन स्कूलों को 5.91 करोड़ का बजट अलाट किया गया है। यह स्कूल अपनी जरूरत के हिसाब से एसएमसी के जरिए साइंस लैब उपकरण खरीद सकेंगे। हर जिले को स्कूल की संख्या के हिसाब से बजट दिया गया है।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed