फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now people will not have to go 14 km to renew license: Vij

मनोहर बोल पर गृह मंत्री का अनिल विज का सैल्यूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Now people will not have to go 14 km to renew license: Vij
ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, स्पोर्ट्स हॉस्टल और उपमंडल परिसर के उद्घाटन समारोह में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद हमने 30 नवंबर 2016 को अंबाला छावनी को उपमंडल का दर्जा दिया और आज इसी उपमंडल परिसर का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया गया है। इससे पहले अंबाला छावनी के लोगों को अपने लाइसेंस तक रिन्यू कराने के लिए 14 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था।
विज्ञापन

अब उन्हें यह दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमने लोगों का समय और पेट्रोल बचाने का कार्य किया। 41.52 करोड़ की लागत से चार मंजिला उपमंडल परिसर बनाया गया है। यहां बेसमेंट में पार्किंग में 100 से ज्यादा कारें खड़ी की जा सकती है। इसमें स्टेट ऑफ आर्ट सेंट्रल लाइब्रेरी है और जल्द यहां डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी, इसके लिए ढाई करोड़ रुपये मंजूर हो चुका है। यहां वीडियो कांफ्रेंस हॉल, मीटिंग हॉल, पूरी बिल्डिंग सेंट्रलाइज्ड एसी युक्त है, सभी फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरे, कैंटीन एवं अन्य सुविधाएं है। यहां लगभग 22 विभागों के कार्यालय होंगे जिसका जनता को एक ही छत के नीचे सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वीमिंग पूल के साथ ब्वॉयज स्पोर्टस हॉस्टल एवं उपमंडल परिसर में भी कई सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। तीन मंजिला स्पोर्ट्स हॉस्टल में 160 खिलाड़ियों, कोचिस एवं स्टाफ के रहने की सुविधा है। यहां 24 कमरे और आठ डोर मेट्ररी है, यहां फिजियोथेरेपी रूम, डाइनिंग हाल, मेस, मल्टीपरप्स हॉल, कुश्ती हॉल, दो लिफ्ट, टेबल टेनिस हॉल, डॉक्टर रूम, सहित कई सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला। ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, स्पोर्ट्स हॉस्टल और उपमंडल परिसर के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गृह मंत्री अनिल विज के कार्यों की की जमकर सराहना की। सीएम बोले कि विज साहब आप कोई भी प्रोजेक्ट ले आईए, आपके किसी भी प्रोजेक्ट को रुकने नहीं दिया जाएगा। जो प्रोजेक्ट होगा वह पूरा किया जाएगा। चाहे अंबाला जिला में कहीं भी कोई प्रोजेक्ट हो। मुख्यमंत्री के इस कथन पर गृह मंत्री अनिल विज भी नहीं चूके और उनका सैल्यूट करके धन्यवाद व्यक्त किया। वहीं ऑल वेदर स्विमिंग पूल के उद्घाटन के तुरंत बाद जब तैराकों ने पहली प्रस्तुति तिरंगे के साथ दी तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृहमंत्री स हित अन्य अतिथियों ने कुर्सी से खड़े होकर करतल ध्वनि से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

उद्घाटन के उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गृह मंत्री अनिल विज के साथ स्टेडियम में जिम्नास्टिक हॉल, स्पोर्टस हॉस्टल एवं उप मंडल परिसर का निरीक्षण किया। गृह मंत्री विज ने सभी नवनिर्मित भवनों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed