फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now many numbers are going to be counted one by one...

अभी एक-एक करके कइयों का नंबर लगने वाला है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now many numbers are going to be counted one by one...
राजेश शांडिल्य
विज्ञापन

अंबाला। दिनदहाड़े कार में सवार युवकों पर फायरिंग और हत्या के घटनाक्रम के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर इस हत्याकांड का जिम्मा लेने वाला भी सामने आ गया। फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में गोल्डी बराड़ नाम के शख्स ने साफ कर दिया है कि इस प्रकरण के तार सीधे तौर पर लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। गोल्डी बराड़ ने फेसबुक अकाउंट से खुद अपना और काला राणा नाम के नामों का खुलासा किया है। उसने सीधे कानून को चुनौती दी है कि अभी एक-एक करके और भी कइयों का नंबर लगने वाला है।
बता दें कि काला राणा का नाम पहले भी कई बड़ी आपराधिक घटनाओं में सामने आ चुका है। वीरवार को अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे पर डीएवी स्कूल के निकट कार में सवार मोहित राणा और उसके दोस्त विशाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस फायरिंग में मोहित राणा और विशाल के गंभीर रुप से जख्मी होने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां मोहित राणा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।
विज्ञापन

मुश्ताक मर्डर केस में मुख्य गवाह था मोहित राणा
फायरिंग और हत्या प्रकरण के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अलावा अन्य तथ्य जुटाने में लगी है। बताया जाता है कि बीआर ग्रुप के सरगना भूप्पी राणा के साथी मुश्ताक की सात अगस्त 2014 को हत्या हुई थी। उस दौरान सुभाष उर्फ मोनू राणा व उसके साथियों ने बराड़ा के मेजबान रेस्टोरेंट के पास भूप्पी राणा व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में मुश्ताक के सिर और पेट में गोलियां लगने के बाद उसे एमएमयू मुलाना में दाखिल कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वहीं इस हमले में बहलोलपुर जिला मोहाली वासी अशोक की दाहिनी बाजू और मोहित की छाती पर गोली लगने से दोनों घायल हो गए थे। इस मामले में काला राणा का भी नाम था। वो तभी से फरार चल रहा है। मोहित राणा इस मामले में मुख्य गवाह बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका का वीजा लग चुका था मोहित का, विदेश जाने की थी तैयारी
हत्या प्रकरण में मोहित राणा गवाह था। इस कारण उसे ठिकाने लगाने की धमकियां भी मिल चुकी थी। संभवत: इसी वजह से मोहित राणा को परिवार वाले अमेरिका भेज रहे थे। उसका अमेरिका का वीजा भी लग चुका था, लेकिन अमेरिका जाने से पहले मोहित राणा की वीरवार को फायरिंग में मौत हो गई। अमेरिका का वीजा लगने की जानकारी मृतक के भाई सुभाष राणा ने दी है। वहीं थाना महेश नगर के प्रभारी सुरेश दलाल के मुताबिक वारदात में मृतक मोहित राणा के भाई सुभाष राणा उर्फ मोनू की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गोल्डी बराड़ ने अपनी फेसबुक वॉल पर यह लिखा
हां जी सतश्री अकाल सारा नूं... आज जो अंबाला कैंट विच मर्डर होया, ओ मैं गोल्डी बराड़ ते मेरे वीर काला राणा ने कराया ए। ए साडे एंटी ग्रुप नू सपोर्ट करदे सी, ते साडे विरुद्ध इक केस विच गवाह वी सी। जेहरे ज्योंदे हो ओवी तैयार रहो। जेडे जेडे आ लेंदू वेडे दिमाग बदमाशी आला वहम रखदे हो, सबदी वारी आऊ, इक-इक करके कुत्ते दी मौत मरोगे, सारे, सिर्फ टाइम दी गल अ। वेट एंड वॉचिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed