फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now it is expensive to build a house in the city

Ambala News: अब शहर में आशियाना बनाना महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Now it is expensive to build a house in the city
अंबाला सिटी। जिला प्रशासन ने वर्ष 2024 के लिए कलेक्टर रेट का ड्राफ्ट प्रस्तावित कर दिया है। इसके जरिये लोगों से नए कलेक्टर रेटों को लेकर आपत्ति मांगी है। सात से 21 दिसंबर तक सायं पांच बजे से पहले राजस्व विभाग में कोई भी व्यक्ति प्रस्तावित कलेक्टर रेटों के लिए आपत्ति दर्ज करा सकता हैं।
विज्ञापन

इसके बाद आपत्तियों की छंटनी के बाद कलेक्टर रेट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। यह कलेक्टर रेट एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर तक के लिए लागू रहेंगे। प्रस्तावित कलेक्टर रेटों में अंबाला शहर में अर्बन एस्टेट सेक्टर-8, मानव चौक, हाउसिंग बोर्ड, अर्बन एस्टेट सेक्टर-10 और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-10 में सर्वाधिक 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। इन क्षेत्रों में वर्ष 2023 में 40 हजार कलेक्टर रेट थे जो 60 हजार रुपये प्रति गज तक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार अर्बन एस्टेट सेक्टर 7, सेक्टर 7 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र और सेक्टर-1 पार्ट जेल लैंड क्षेत्र में भी प्रशासन 25 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ करते हैं। यहां 50 हजार से बढ़ाकर 65 हजार रुपये प्रति गज कलेक्टर रेट तय किए जा सकते हैं। वहीं इस बाद कॉलोनियों को 16 जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसायिक क्षेत्रों में होगी 33 फीसद बढ़ोतरी
व्यवसायिक क्षेत्र की बात करें तो सबसे अधिक कलेक्टर रेट ग्रीन सर्कल होम प्रोजेक्टर सेक्टर 26 और सेक्टर 28 में सर्वाधिक रेट बढ़ सकते हैं। यहां पर 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। इसके साथ ही लायलपुर बस्ती, महावीर नगर, रणजीत नगर, मोदी नगर आदि क्षेत्र में भी 33.33 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाए जा सकते हैं। जलबेड़ा रोड से राधा स्वामी सत्संग भवन तक व्यवसायिक संपत्ति के कलेक्टर रेट भी 33.33 प्रतिशत बढ़ाए जा रहे हैं। यहां वर्ष 30 हजार रुपये से 40 हजार रुपये प्रति गज रेट किए जा सकते हैं। इसके साथ ही शक्तिनगर क्षेत्र में भी 25 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की जा सकती है। यहां पर पहले 20 हजार से 25 हजार रुपये प्रति गज तक रेट बढ़ाए जा सकते हैं। देव समाज कॉलेज रोड, न्यू क्लॉथ मार्केट, न्यू होलसेल हुड्डा मार्केट, क्लॉथ राम मार्केट और कपड़ा मार्केट है। यहां एक लाख 40 हजार रुपये प्रति वर्ग गज जमीन से 1.50 लाख रुपये सरकारी रेट प्रस्तावित हैं।

शहर के इन प्रमुख क्षेत्रों में प्रस्तावित कलेक्टर रेट
शहर के भगत सिंह मार्केट में इस बार कलेक्टर रेट 37500 रुपये तय किया गया है। इसी प्रकार नई बस्ती में 30000 रुपये प्रति गज, मॉडल टाउन में 30000, विकास विहार में 25000, प्रेम नगर, विजय नगर, मनाली हाउस, जैन नगर, बैंक कॉलोनी, न्यू मॉडल कॉलोनी, सेशन कोर्ट के साथ लगता क्षेत्र, विकास विहार में 22,000 हजार रुपये प्रति गज रेट प्रस्तावित किए गए है। वहीं मथुरा नगरी एन्कलेव, जवाहर नगर, प्रीत नगर, शहजादपुर हाउस, इंद्र नगर, टेलीफोन एक्सचेंज, सिविल लाइन, नवनीत नगर, विवेक विहार, पुलिस लाइन के पास 22000 रुपये प्रति गज रेट प्रस्तावित हैं।


सबसे अधिक तोपखाना बाजार के बढ़ेंगे रेट
प्रस्तावित कलेक्टर रेट पर गौर करें तो छावनी के तोपखाना बाजार की रिहायशी जमीन के कलेक्टर रेट सर्वाधिक बढ़ाए जा सकते हैं। यहां पर 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। इसी प्रकार रामनगर, अमर नगर, इंद्रपुरी, राजेंद्रा पार्क, राजेंद्र नगर, जैन नगर सहित अन्य कॉलोनियों में 33 प्रतिशत कलेक्टर रेट की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। वहीं महेश नगर में 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ सकते हैं। इसी प्रकार व्यवसायिक क्षेत्र की बात करें तो वाल्मिकी बस्ती, डेरा बस्सी, डेहा कॉलोनी, बाजीगर कॉलोनी, रंगला मंडी, इंदिरा कॉलोनी, मूड़ा मंडी, धक्का बस्ती, गुजराती कॉलोनी आदि क्षेत्रों में 28 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed