फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now I understand what happened to me: Vij

जो अब मेरे साथ हुआ, वह मुझे समझ आ गया : विज

Tue, 16 Apr 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 16 Apr 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Now I understand what happened to me: Vij
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में ही इस बार प्रचार करूंगा और यहां से कमल खिलाने का कार्य करूंगा। क्योंकि जो अब मेरे साथ हुआ है, वह मुझे भी समझ आ गया है इसलिए मैं अब यही रहूंगा।। विज सोमवार को मीडिया कर्मियों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
हरियाणा के गब्बर कहे जाने वाले हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री सहित हरियाणा में मंत्रिमंडल के बदलने के बाद से कोई पद नहीं लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा ने राक्षस व डाकू को टिकट दी है के बयान पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि ममता बनर्जी को तो हर चीज में उल्टा नजर आता है सच का झूठ नजर आता है और झूठ में सच नजर आता है। क्या उन्हें अपने लोग नजर नहीं आते, संदेशखाली में जो हुआ वो नजर क्यों नहीं आता।
विज्ञापन

विज ने कहा कि ममता बनर्जी ने उल्टा चश्मा पहना हुआ है, इसलिए उनको अपना चश्मा ठीक करवना चाहिए। लोकसभा चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने अपने विधानसभा की कमान संभाल रखी है और मैंने एक बड़ी बैठक अपने कार्यकर्ताओं की ली है। इसी प्रकार, हमने 31 सदस्यीय एक चुनाव समिति बनाई है तथा 11 सदस्यीय समिति भी बनाई है जो रोजाना मिला करेगी और उम्मीदवार के साथ तालमेल भी रखेंगी। उन्होंने कहा कि आज भी एक बड़ी मीटिंग रखी है और कल एक प्रकार से हम चुनाव अभियान का श्रीगणेश करेंगे, जिसमें उम्मीदवार को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके तहत मुख्य बाजारों से लोगों से प्रार्थना करने के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed