{"_id":"64a46d3466f951a2f5047114","slug":"now-get-driving-license-sitting-at-home-you-will-not-have-to-go-around-the-department-ambala-news-c-36-1-sknl1003-6262-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अब घर बैठे बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस, नहीं काटने पड़ेंगे विभाग के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अब घर बैठे बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस, नहीं काटने पड़ेंगे विभाग के चक्कर
विज्ञापन
संदीप कुमार
अंबाला। अब घर बैठे आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। अंबाला में मंगलवार से विधिवत इस व्यवस्था को शुरू कर दिया गया है। इसमें खास बात यह है कि आपको लर्निंग लाइसेंस की प्रति भी घर पर ही मिल जाएगी। आगे स्थायी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट होता है, इसके लिए भी परिवहन विभाग के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप घर से ही ऑनलाइन टेस्ट दे सकेंगे।
अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को परिवहन विभाग के कार्यालय में चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। लर्निंग लाइसेंस बनने के एक माह की अवधि के बाद स्थायी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यहां एक तारीख मिलेगी जिस पर कार्यालय में ड्राइविंग टेस्ट के लिए जाना होगा। इस टेस्ट में पास हुए तो आपके घर ड्राइविंग लाइसेंस पहुंच जाएगा। यह व्यवस्था शुरू हुई तो मंगलवार को आरटीए कार्यालय में इसकी जानकारी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
पोर्टल पर लाइसेंस के लिए करना होगा आवेदन
परिवहन विभाग के पोर्टल पर आपको सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। इसकी फीस भी ऑनलाइन ले ली जाएगी। इसके बाद आपको ऑनलाइन टेस्ट अभी तक कार्यालय जाकर देना पड़ता था। इसे भी अब आप घर पर दे सकेंगे। पहले परिवहन विभाग या सरल केंद्र में जाने के बाद ऑनलाइन टेस्ट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। कभी, इंटरनेट बंद तो कभी सर्वर ठप हो जाता था। बिजली गुल हो गई तो इंतजार करो, ऐसे में अब घर बैठे आसानी से इस टेस्ट को दिया जा सकेगा। जैसे ही टेस्ट पास करेंगे आपका लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। अभी छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में रोजाना करीब 25 से लेकर 30 युवा लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आते हैं, जिन्हें टेस्ट देने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है, उसके बाद ही उनका नंबर आता है।
विज्ञापन
ऐसे होगा ऑनलाइन टेस्ट
- सबसे पहले गूगल पर परिवहन पोर्टल को सर्च करना होगा।
- इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस में जाना होगा, वहां से सारथी पोर्टल पर जाकर अपने राज्य को चयनित करना होगा।
- इसके बाद आधार कार्ड के साथ प्रोसेस करेंगे या बिना आधार कार्ड के जैसे ही आधार कार्ड नंबर डालकर ओके करेंगे तो आपका आधार ऑनलाइन खुल जाएगा।
- इसके बाद नाम, पिता का नाम, पता, जन्म व जगह व अपने आप चयनित कर लेगा। इसके बाद आपको आगे की ओर जाते हुए प्रोसेस करना होगा। - पोर्टल पर ऑनलाइन लर्नर लाईसेंस टेस्ट देना होगा।
- इस टेस्ट में ट्रेफिक से संबेधित, रोड सेफ्टि, व जरनल नॉलेज के करीब दस सवाल पूछे जाएंगे। जोकि बहुविकल्पीय होंगे।
- इन दस सवालों में से आपको छह सवालों का जवाब ठीक देना होगा तो ही आप टेस्ट पास करेंगे।