{"_id":"674cb853dd7bb67ff40ecd95","slug":"now-24-hour-electricity-will-be-available-in-boh-ambala-news-c-36-1-amb1002-133718-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बोह में अब मिलेगी 24 घंटे बिजलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बोह में अब मिलेगी 24 घंटे बिजलीन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बोह में रामजी दास कालोनी के सैकड़ों निवासियों को अब चौबीस घंटे बिजली की निरंतर आपूर्ति मिलेगी। पहले उन्हें बिजली की आपूर्ति एपी (खेत वाले) फीडर से होती थी जोकि अब बदलकर शहरी फीडर से की गई है।
रविवार प्रात: नगला रोड पर रामजी दास कालोनी के दर्जनों निवासियों ने क्षेत्र के वार्ड प्रधान मोहित कौशिक के नेतृत्व में इस कार्य के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताया। वार्ड प्रधान मोहित कौशिक ने बताया कि काॅलोनी में पहले बिजली की आपूर्ति खेतों की ओर से आने वाली बिजली की लाइन से की जाती थी। बिजली की लाइन के नीचे खेत होने के कारण कालोनी में एपी फीडर से सप्लाई होती थी जिससे पूरे दिन में कुछ ही घंटे लाइट रहती थी।
कुछ दिन पहले ही क्षेत्रवासियों ने इस समस्या के बारे में ऊर्जा मंत्री अनिल विज को अवगत कराया जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब कालोनी में बिजली की आपूर्ति को अपग्रेड करते हुए सप्लाई लाइन को अर्बन फीडर से जोड़ा गया है जिससे चौबीस घंटे निरंतर बिजली की आपूर्ति होगी। यहां पर नया ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभे और तारें डाली गई हैं। संवाद