फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Notice sent to the corporation on the death of a young man injured in collision with a helpless animal

Ambala News: बेसहारा पशु की टक्कर से घायल युवक की मौत पर निगम को भेजा नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Notice sent to the corporation on the death of a young man injured in collision with a helpless animal
अंबाला सिटी। एक बेसहारा पशु ने 26 फरवरी 2023 को एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान 4 मार्च 2023 दम तोड़ दिया। अब इस मामले में युवक का परिवार स्थायी लोक अदालत में पहुंच गया है। युवक की मां, दो बहनों और भाई ने अदालत में याचिका दायर कर 50 लाख मुआवजे की मांग की है। अब इस मामले में स्थायी लोक अदालत सदस्य अजय कुमार कोहली, सर्वेश गुप्ता ने नगर निगम को नोटिस जारी किया है। वहीं, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नगर निगम बेसहारा पशुओं को लेकर गंभीर नहीं है। अभी तक लावारिस पशुओं का स्थायी समाधान भी नहीं किया। निगम की लापरवाही से बेसहारा पशु रोजाना लोगों को चोटिल कर रहे हैं। इससे पहले भी कई लोग बेसहारा पशु के कारण हादसों में जान गवां चुके हैं। इस मामले में अधिवक्ता रोहित जैन, एडवोकेट नरेंद्र सांगवान, एडवोकेट खुशी राम सैनी की ओर से याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के मोती नगर निवासी महिला गीता, उसकी बेटी ज्योति, मीनाक्षी और बेटे जतिन की तरफ स्थायी लोक अदालत में याचिका दायर की गई है। जिसमें महिला गीता ने बताया कि उनके पति की मृत्यु 2009 में हो चुकी है। उनका परिवार बेटे 27 वर्षीय मृतक सुनील कुमार की कमाई पर निर्भर था। सुनील कपड़ा मार्केट में सेल्समैन के रूप में कार्य करता था। वह प्रतिमाह 20 हजार रुपये कमाता था। महिला गीता ने बताया कि वह अनाज मंडी में मजदूरी करती थी, मगर पिताशय का ऑपरेशन होने के बाद कार्य करने में सक्षम नहीं थी। मृतक बेटा सुनील अपने पिता की मृत्यु के बाद परिवार का सबसे बड़ा पुत्र होने के कारण नौकरी कर भरण-पोषण कर रहा था। 26 फरवरी 2023 रात 11 बजे सुनील मोटर साइकिल पर जा रहा था। इस दौरान शहर की गली में एक बेसहारा पशु ने उसकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिरकर नाले के किनारे से टकरा गया। हादसे में सुनील की गर्दन, कंधे, पेट और पूरे शरीर पर कई चोटें आईं थी। सुनील को उसके भाई जतिन ने सिविल अस्पताल अंबाला शहर में भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। जहां उसका ऑपरेशन किया गया। वह चार मार्च 2023 तक पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती रहा। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण चार मार्च 2023 को सुनील की मौत हो गई। उसका पोस्टमार्टम अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में किया गया। महिला गीता ने बताया कि दुर्घटना के बाद थाना अंबाला शहर की पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में उसके बयान पर डीडीआर दर्ज की थी। महिला गीता ने बताया कि मृतक बेटे सुनील कुमार के इलाज, परिवहन आदि पर 2 लाख रुपये खर्च हुए और अंतिम संस्कार, अंत्येष्टि व्यय आदि पर एक लाख रुपये खर्च किए थे। बेटे सुनील कुमार की मृत्यु के बाद परिवार की आय का कोई स्त्रोत नहीं रहा।
विज्ञापन

कोट्स
बेसहारा पशुओं के कारण काफी सड़क हादसे होते हैं, जिसमें लोगों की जान व माल का नुकसान होता है। काफी हादसे रिपोटिड रहते हैं और कई अनरिपोटिड। उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट ने पहले भी ऐसे मामलों में जहां किसी की बेसहारा पशु के कारण मृत्यु या गंभीर चोट लगी है, उसके मुआवजे के आदेश जारी किए गए हैं। इस परिवार का बेटे की मृत्यु के बाद जीवन-यापन मुश्किल हो गया है, इसलिए हमने स्थायी लोक अदालत में याचिका दायर की है। इस तरह के मामलों में नगर निगम की जिम्मेदारी बनती है कि वह ऐसी गंभीर समस्या का समाधान करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित जैन, अधिवक्ता।
अभी गोशाला बनाने को लेकर कार्यवाही चल रही है। अभी स्थाई समाधान के लिए पशुओं को पकड़कर निगम कर्मचारी सुल्लर गोशाला में पहुंचा रहे हैं। अगर शहर के किसी क्षेत्र में बेसहारा पुशओं को लेकर दिक्कत अ रही है तो नगर निगम को सूचित जरूर करें। मैं कर्मचारियों को भी निर्देश दूंगी ताकि इस समस्या का समाधान निकल सकें। ताकि ऐसे हादसे न हों जिसमें लोगों को जान माल का नुकसान न हो।
-शक्तिरानी शर्मा, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed