फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Notice issued to contractor after garbage was found in the parking lot of Civil Hospital, Cantt.

Ambala News: कैंट के नागरिक अस्पताल की पार्किंग में गंदगी मिलने पर ठेकेदार को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to contractor after garbage was found in the parking lot of Civil Hospital, Cantt.
- अस्पताल प्रबंधन ने पहली बार रेडक्रॉस के जरिये करवाई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल को अब कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। अस्पताल परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने पहली बार पार्किंग ठेकेदारों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। संबंधित ठेकेदार को रेडक्रॉस की तरफ से परिसर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोटिस जारी किया है। यदि पार्किंग एरिया में गंदगी पाई गई तो इसका जिम्मेदार सीधे तौर पर ठेकेदार होगा।
अस्पताल में समय-समय पर होने वाले कायाकल्प व एनक्वास की टीमों के निरीक्षण के दौरान अक्सर परिसर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। टीमें अस्पताल के भीतर की सफाई से तो संतुष्ट रहती हैं लेकिन बाहरी परिसर व पार्किंग क्षेत्र में बिखरी गंदगी रैंकिंग पर दाग लगाती है। 19 जनवरी को आई कायाकल्प की टीम ने गंदगी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। यहां तक कि अपनी रिपोर्ट में बाकायदा इसकी नेगेटिव मार्किंग की गई थी। इसी समस्या के समाधान के लिए अब पार्किंग ठेकेदारों की जवाबदेही तय की गई है।
विज्ञापन

पार्किंग की समय-समय पर करवानी होगी सफाई
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठेकेदार को चेताया गया है कि पार्किंग का ठेका लेने वालों को केवल वाहनों की पर्ची काटने तक सीमित नहीं रहना होगा। उन्हें पार्किंग एरिया की सफाई की व्यवस्था भी खुद रखनी होगी। जगह-जगह कूड़े के ढेर नहीं लगने चाहिए। हालांकि अस्पताल स्टाफ की तरफ से भी अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल परिसर में स्वच्छता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पार्किंग ठेकेदारों को अपनी सीमा में सफाई रखनी होगी। इसलिए रेडक्रॉस की तरफ से ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।
- डॉ. विनय, आरएमओ, कैंट नागरिक अस्पताल अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed