फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Notice given to go on strike for three days

Ambala News: तीन दिन की हड़ताल पर जाने का दिया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Notice given to go on strike for three days
अंबाला सिटी। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा एजुकेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) ने लिपिक को 35,400 मासिक वेतन की नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की थी। इस पर 12 से 14 जुलाई तक तीन दिन की हड़ताल पर जाने का नोटिस मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव हरियाणा सरकार के नाम डीसी ऑफिस में दिया।
विज्ञापन

इस दौरान हेमसा के जिला प्रधान कमलजीत बख्तूआ, उपप्रधान राजेश कुमार, ब्लाक नारायणगढ़ प्रधान गोपाल कृष्ण, शहजादपुर ब्लाक प्रधान सतबीर सिंह व पूर्व महासचिव सतीश सेठी ने भारी बरसात में चारों और से पानी में डूबे डीसी कार्यालय पर जाकर भाजपा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हेमसा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार नोटिफिकेशन जारी नही करती तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रधान कमलजीत बख्तुआ ने कहा कि लिपिक को सातवें वेतन आयोग में पे-मैट्रिक्स लेवल 6 में 35400 रु वेतन देने की मांग साल 2012 से चली हुई है। छटे वेतन आयोग में यह पंजाब के समान 3200 ग्रेड-पे देने की थी। कुरुक्षेत्र में पूर्व वित्तमंत्री के निवास पर 477 दिन धरना दिया था। आंदोलन के दवाब में ही 25 अगस्त 2014 को मंत्रिमंडल ने फैसला लिया था कि एक नवंबर 2014 से पंजाब के समान वेतनमान व भत्ते दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश सेठी पूर्व महासचिव ने कहा कि आंदोलन के चलते भाजपा ने 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में पंजाब के समान वेतनमान की मांग को लागू करने का वायदा किया था, परंतु सरकार बनते ही भाजपा अपने वायदे से मुकर गई और मंत्रिमंडल के फैसले पर रोक लगा दी, जबकि भाजपा के घोषणा पत्र को तैयार करने वाली कमेटी के अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल ने भी सभी दस्तावेज का अध्ययन कर मांग को जायज बताया था। गोपाल कृष्ण और सतबीर सिंह ने कहा कि हड़ताल के पहले दिन कर्मचारी 12 जुलाई को नारायणगढ़ में लिपिक को 35,400 वेतन की नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed