फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   nother employee involved in investigation in case of release of prisoner from Central Jail

Ambala News: सेंट्रल जेल से बंदी छोड़ने के मामले में एक और मुलाजिम जांच में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
nother employee involved in investigation in case of release of prisoner from Central Jail
अंबाला। सेंट्रल जेल से बंदी तरसेम की जगह हवालाती सुक्खा को छोड़ने के मामले में बलदेव नगर पुलिस मंगलवार तक कुल पांच मुलाजिमों को जांच में शामिल कर चुकी थी। बुधवार को एक और मुलाजिम को जांच में शामिल किया गया। ऐसे में अब कुल छह मुलाजिम जांच में शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही मुलाजिम के बयान दर्ज किए गए ।
विज्ञापन

जिस समय अन्य मुलाजिमाें की ड्यूटी थी, उस दौरान किस प्रकार के कार्य किए जा रहे थे इसके बारे में भी तफ्तीश की गई। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी जांच जारी होने की बात कह रही है। ऐसे में जल्द ही बलदेव नगर पुलिस इस मामले की फाइनल रिपोर्ट आलाधिकारियों को सौंपेंगी तब ही पता चल सकेगा कि आखिर यह मुलाजिमों की मिलीभगत से हुआ है या फिर लापरवाही से हवालाती सुक्खा को छोड़ा गया। गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने सैंट्रल जेल की सीसीटीवी फुटेज व रिकॉर्डिंग को भी खंगाला था, मगर इसमें अधिक सफलता नहीं मिली। हालांकि यह साफ दिख रहा था कि हवालाती सुक्खा बेखौफ एक के बाद एक चेकिंग प्वाइंट पर सही जानकारी देता हुआ आगे बढ़ रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक अपनी रिपोर्ट पेश नहीं की है लेकिन इसमें किसी मिलीभगत की नहीं बल्कि लापरवाही की बात सामने आ रही है। उधर, जेल प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर पर एक डीएसपी को चार्जशीट किया था और दो मुलाजिमों को भी निलंबन करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed