{"_id":"68488dc634500bea4d0c3972","slug":"no-water-on-the-roof-of-platform-1-a-passengers-facing-problems-ambala-news-c-36-1-amb1001-144197-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्लेटफार्म 1-ए पर छत न पानी, यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्लेटफार्म 1-ए पर छत न पानी, यात्रियों को परेशानी
विज्ञापन
अंबाला। भीषण गर्मी के मौसम में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म 1-ए पर खड़े यात्री बेहाल हो रहे हैं। प्लेटफाॅर्म 1-ए पर न तो छत की सुविधा है और न ही ठंडे पानी की।
सबसे बड़ी सुविधा शौचालय तो है ही नहीं, इसलिए मजबूरन पुरुष सहित महिला यात्रियों को रेल पटरियों पर ही निवृत होना पड़ता है। ऐसे में ए श्रेणी प्राप्त रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को असुविधा हो रही है। हालांकि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार यात्रियों की तरफ से आग्रह किया था] लेकिन योजना धरातल पर न उतरकर कागजों तक ही सिमट कर रह गई।
यहां से नाै ट्रेनों का संचालन
मौजूदा समय में नाै ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म 1-ए से हो रहा है। इसमें ट्रेन नंबर 64521 अंबाला कैंट-लुधियाना, 64515 अंबाला कैंट-नंगलडैम, 54557 अंबाला कैंट-पटियाला, 64517 अंबाला कैंट-नंगलडैम, 54551 अंबाला कैंट-बठिंडा, 74991 अंबाला कैंट-अंब अंदौरा, 74645 अंबाला कैंट-जालंधर सिटी, 54553 अंबाला कैंट-धूरी व ट्रेन नंबर 54531 अंबाला कैंट-कालका का संचालन प्लेटफार्म 1-ए से किया जा रहा है।
विज्ञापन
बिहार से आए हैं और अब ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म 1-ए पर आए हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर यहां कुछ नहीं है।
रामनिवास।
भीषण गर्मी के मौसम में प्लेटफार्म पर गर्म पानी के अलावा कोई सुविधा नहीं है। चिलचिलाती धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा है।
अशोक।
रेलवे किराया तो पूरा लेती है, लेकिन सुविधा के नाम पर खुला आसमान है। ठंडे पानी के लिए प्लेटफार्म एक पर जाना पड़ता है।
राहुल।
इतना बड़ा रेलवे स्टेशन है और प्लेटफार्म 1-ए से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। इसलिए रेलवे को इस प्लेटफार्म पर सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिएं।
शंकर।
वर्जन
अपने स्तर पर ही प्लेटफार्म 1-ए के सुधार के लिए प्रक्रिया जारी है। छत सहित ठंडे पानी की सुविधा जल्द ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है।
विनोद भाटिया, डीआरएम, अंबाला।