{"_id":"67ec3abbad5fddee580c3197","slug":"no-rain-or-fog-still-the-train-is-delayed-by-14-hours-ambala-news-c-36-1-amb1001-140069-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बारिश न कोहरा, फिर भी 14 घंटे की देरी से ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बारिश न कोहरा, फिर भी 14 घंटे की देरी से ट्रेन
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 12445 उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्री द्वारा भेजी गई शिकाय।
अंबाला। बारिश और न कोहरा। फिर भी रोजाना दर्जन के करीब ट्रेनें लेट हो रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री इस समस्या के समाधान के लिए लगातार रेलवे को एक्स के माध्यम से शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
बावजूद इसके ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल पा रही हैं। ट्रेनों के लेट होने का खामियाजा दैनिक यात्रियों के अलावा पास धारकों को भी झेलना पड़ रहा है। इसकी सबसे बड़ी परेशानी उन यात्रियों को झेलनी पड़ रही है, जिनकी लिंक ट्रेन बीच रास्ते के दूसरे रेलवे स्टेशन से होती है।
ऐसे में कई बार यात्रियों की आगामी ट्रेन छूट जाती है और वो सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शिकायत रेल मंत्री सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को पहुंचाते हैं। ऐसी की कुछ शिकायतें लगातार दैनिक यात्रियों सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले कंफर्म टिकट यात्रियों ने रेलवे से की हैं।
विज्ञापन
बेवजह बीच रास्ते रोकी जा रही ट्रेनें
रेलवे को एक्स के माध्यम से भेजी शिकायत में दैनिक यात्री सन्नी सिंह ने बताया कि लुधियाना से अंबाला कैंट के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 64522 को हमेशा बीच रास्ते के स्टेशन पर रोक दिया जाता है। लगभग एक से दो घंटे तक उन्हें बीच में ही खड़ा रहना पड़ता है। ऐसे में उनकी आगामी ट्रेन छूट जाती है। गौरतलब है कि ट्रेन के लुधियाना से चलने का समय शाम 4.10 बजे और अंबाला पहुंचने का समय शाम 6.45 है, लेकिन ट्रेन कभी 7.30 बजे तो कभी आठ बजे स्टेशन पर पहुंचती है।
एसी सहित स्लीपर कोच में यात्रियों का कब्जा
दूसरी शिकायत कंफर्म टिकट यात्रियों की है जोकि सीट कंफर्म होने के बाद भी अपने को ठगा सा महसूस करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण जनरल टिकट पर आरक्षित कोच में घुसे यात्री हैं, जिन्हें कोच से हटाने के लिए न तो ट्रेन में तैनात टीटीई प्रयासरत नजर आते हैं और न ही स्टेशन पर जुर्माना लेकर टिकट बनाने वाले यात्री। ऐसी ही एक शिकायत हेमंत वासवानी व चीम डोगरे ने रेलवे को सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी और बताया कि ट्रेन नंबर 12926 पश्चिम एक्सप्रेस के एसी कोच ए-2 और 12445 उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के बी-1 कोच में सफर कर रहा है। लेकिन कोच में अनधिकृत टिकट यात्री घुसे हुए हैं।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 22317 सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस 30 मिनट, 05193 छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन चार घंटे, 14679 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 30 मिनट, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस चार घंटे, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस एक घंटा, 05566 सरहिंद-सहरसा 13.30 14 घंटे, 22446 अमृतसर-कानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1.30 घंटा, 04086 कटरा-नई दिल्ली विशेष 45 मिनट, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 30 मिनट, 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 30 मिनट, 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 30 मिनट, 12903 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल 20 मिनट, 12472 कटरा-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंची।
वर्जन
ट्रेनों को समय पर संचालित करने के लिए रेलवे लगातार प्रयासरत है लेकिन कई बार सुरक्षा को लेकर रेल पटरी पर कार्य किया जाता है। इस कारण ट्रेन लेट हो जाती है। हमारा पूरा प्रयास रहता है कि ट्रेनें सही समय पर चलें और सही समय पर गंतव्य स्टेशन पर पहुंचे ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।