फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No publicity without permission: DC

बिना अनुमति प्रचार-प्रसार नहीं : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
No publicity without permission: DC
अंबाला सिटी। विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को डीसी पार्थ गुप्ता ने बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार पर निगरानी के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

यह कमेटी चुनाव के दौरान प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर राजनीतिक चुनाव प्रचार की मॉनिटरिंग करेगी। इसके अलावा पेड न्यूज पर कार्रवाई करना और मीडिया माध्यमों पर चुनावी विज्ञापनों के प्रकाशन और प्रसारण से पूर्व प्रमाण पत्र प्रदान करना है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर उम्मीदवार और राजनीतिक दल के चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री के प्रसारण से पूर्व एमसीएमसी कमेटी से प्रमाण पत्र लेना होगा।
विज्ञापन

प्रिंट मीडिया में मतदान से पहले व मतदान के दिन प्रकाशित होने वाले विज्ञापन के लिए भी एमसीएमसी कमेटी से प्री सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इस विज्ञापन के लिए भारत निर्वाचन आयोग से रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवारों सहित अन्य उम्मीदवारों को निर्धारित समय पूर्व एमसीएमसी कमेटी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। एमसीएमसी कमेटी विज्ञापन सामग्री की जांच कर अपनी स्वीकृति या अस्वीकृति प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक प्रत्याशी खर्च सकेगा 40 लाख रुपये
डीसी ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक और इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी 40 लाख तक खर्च कर सकते हैं। बैंक भी यह सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी एक लाख या 10 लाख से अधिक भुगतान अगर किसी की ओर से किया जा रहा है तो उस गतिविधि पर ध्यान रखें, उसका पूरा रिकार्ड बनाए रखें। इसके साथ-साथ यूपीआई व डिजिटल से संबंधित रिकार्ड भी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदाता को प्रलोभन देने के लिए ऐसी गतिविधियां एवं कार्य किए जाते हैं, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए व चुनाव आयोग की हिदायतों की पालना करते हुए ऐसी गतिविधियों पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed