फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No electricity and water for two days, the network betrayed

Ambala News: दो दिन से बिजली-पानी नहीं, नेटवर्क ने दिया दगा

Tue, 11 Jul 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 11 Jul 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
No electricity and water for two days, the network betrayed
अंबाला। अंबाला छावनी और अंबाला शहर की अधिकांश कॉलोनियों में दो दिनों से बिजली-पानी की व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। घरों में बिजली न आने के कारण लोग रोजमर्रा के कार्यों को नहीं कर पा रहे हैं। इन्वर्टर की बैटरी खत्म हो गई है। नेटवर्क नहीं होने से मोबाइल फोन भी नहीं चल पा रहे है।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश क्षेत्रों में फीडरों को बारिश के कारण बिजली निगम ने बंद करा दिया है। वहीं कई फीडरों में पानी घुस गया है। इससे फीडरों को बंद रखा जा रहा है। जलभराव से करंट आने की संभावना है, जिससे कि बड़ा हादसा हाे सकता है। इस कारण से भी सप्लाई नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बारिश के कारण टैलीकम्युनिकेशन कंपनियों के दफ्तरों व टॉवर के स्थानों पर अत्यधिक जलभराव हो गया। जिसमें कई कंपनियों के नेटवर्क बैठ गए। सरकारी संचार कंपनी बीएसएनएल के टावर भी ठप हो गए। जिससे लोगों का संपर्क टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली न आने से लोग अपने घरों में पानी भरने के लिए मोटर भी नहीं चला पा रहे हैं। इससे पानी की विकट किल्लत सामने आ रही है। लोग रुपये देकर पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों ने तो बारिश के पानी को भी भरकर रखा ताकि रोजाना के कार्याें को किया जा सके। वहीं लोग अपने वाहनाें पर पानी की बोतलों को ढोते हुए भी दिखाई दिए।

बाक्स



शिक्षाधिकारी ने मांगी जलभराव की रिपोर्ट

जिसे के कई सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। कई स्कूलों में तो काफी पानी है। इस पर सोमवार को जिला शिक्षाधिकारी ने प्रिंसिपलों से उन स्कूलों की सूची मांगी है, जहां बारिश का पानी भर गया है। इसके साथ ही नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है। क्षेत्र में कुछ स्कूल तो ऐसे हैं जहां पर जलभराव के कारण सामान भी खराब हो गया है।

-----------

बारिश के कारण कारोबार ठप

बारिश के कारण अंबाला जिला में कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है। कई दुकानदारों ने तो अपनी दुकानें ही नहीं खोली। वहीं कई दफ्तरों में पानी भरने से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। खासकर एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में चार से पांच फीट तक पानी है। इससे व्यापारियों का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कपड़ा दुकान में पानी घुसने से बर्बाद हो गया है। सबसे अधिक नुकसान अंबाला शहर के व्यापारियों को हुआ है।


--------------

कॉलोनियां और सेक्टर जलमग्न

अंबाला सिटी में नाले ओवरफ्लो चल रहे हैं। वहीं सोमवार को भी तेज बारिश से राहत नहीं मिली। इससे कॉलोनियों में पानी बढ़ता गया और लोगों के घरों में पानी घुसता गया। इसमें सबसे अधिक निचले इलाकों में लोग प्रभावित हुए हैं। सेक्टरों में भी यही हाल दिखाई दिया। सेक्टर 7, 8, 9 में लोगों के घरों में पानी घुस गया। वहीं घग्गर में पानी आने के कारण शहरी क्षेत्र में दोपहर तक अत्यधिक पानी आ गया। लोग अलग-अलग तरीकों से पानी को निकालने का प्रयास कर रहे हैंं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed