फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No edit option in portal, applicant upset

Ambala News: पोर्टल में एडिट का ऑप्शन नहीं, आवेदक परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
No edit option in portal, applicant upset
अंबाला सिटी। जिले के कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का बुधवार को आखिरी दिन है। जिले के 14 कॉलेजों में 12 हजार से ज्यादा सीटों पर दाखिले होने हैं। वहीं कॉलेजों में आवेदन के बाद फार्म एडिट करने में दिक्कत आ रही है। आवेदकों का फार्म एडिट नहीं हो रहा है। जिससे आवेदक परेशान हैं।
विज्ञापन

आवेदक एक बार में पांच कॉलेज दाखिले के लिए चयनित कर सकते हैं, मगर कई आवेदकों ने गलती से एक ही कॉलेज का चयन कर लिया और अपने पसंदीदा कॉलेज का चयन नहीं किया। अब आवेदक दोबारा फार्म एडिट नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में आवेदक कॉलेजों में पहुंच रहे हैं। कॉलेजों की तरफ से भी उच्चतर शिक्षा विभाग को सूचना दी गई है, लेकिन एडिट का ऑप्शन नहीं आया।
विज्ञापन


पांच से 20 जुलाई के बीच लगेगी मेरिट सूची
इस बार 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद 5 से 20 जुलाई के बीच पहली व दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस मेरिट के आधार पर आवेदकों के दाखिले होंगे। 21 जुलाई से सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी के राजकीय महाविद्यालय में आए आवेदन
कोर्स आवेदन
बैचलर ऑफ आर्ट्स 974
बैचलर ऑफ आर्ट्स ऑनर्स इन इंग्लिश 46
बैचलर ऑफ आर्ट्स ऑनर्स इन राजनीति विज्ञान 53
बैचलर ऑफ बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेटर 208
बैचलर ऑफ कॉमर्स 426
बैचलर ऑफ कॉमर्स ऑनर्स 118
बैचलर ऑफ कॉमर्स वोकेशनल-कंप्यूटर एप्लीकेशन 70
बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन 628
बैचलर ऑफ लाइफ साइंस 107
बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन 36
बैचलर ऑफ फिजिकल साइंस 143
बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड मैनेजमेंट 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed