फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No-confidence motion passed against Zila Parishad chairman

Ambala News: जिप चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
No-confidence motion passed against Zila Parishad chairman
अंबाला सिटी। महज दो वर्ष के कार्यकाल में ही जिला परिषद चेयरमैन राजेश कुमार लाडी की कुर्सी चली गई। उनके खिलाफ जिप के कुल 15 सदस्यों में से 11 सदस्यों ने मत दिया। इससे अविश्ववास प्रस्ताव पारित हो गया जबकि उप चेयरमैन करनैल सिंह नगला की कुर्सी एक मत से बच गई।
विज्ञापन

उनके खिलाफ 9 मत पड़े। इससे उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विफल रहा। यह प्रक्रिया डीआरडीए कांफ्रेंस हॉल विकास सदन में सर्वसम्मति से उपायुक्त पार्थ गुप्ता की देखरेख में की गई। जिला परिषद सदस्यों ने हाथ उठाकर चेयरमैन और उप चेयरमैन के पक्ष और विपक्ष में मत दिया। अब नया चेयरमैन चुनने के लिए आगामी बैठक होगी।
विज्ञापन

वहीं, बैठक शुरू होने से पहले भाजपा ने पहले रणनीति बनाई। भाजपा समर्थित सदस्य शहर में एकत्रित हुए और वह भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा के साथ बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 11 सदस्य पहुंचे, इसके बाद चेयरमैन पहुंचे
सबसे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा के साथ जिला परिषद सदस्य पहुंचे। इसके बाद चेयरमैन दो सदस्यों के साथ बैठक में पहुंचे। करीब एक घंटे तक यह प्रक्रिया चली। बैठक को देखते हुए पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहे। जिला परिषद सदस्य मक्खन सिंह ने बताया कि पहले उप चेयरमैन को लेकर चुनाव हुआ। सदस्यों ने हाथ खड़े कर अपना मत दिया। इसके बाद चेयरमैन के लिए चुनाव हुआ। उन्होंने बताया कि अब अगली तारीख पर चेयरमैन चुना जाएगा।
चेयरमैन के विपक्ष में 11 वोट पड़े, तीन सदस्य ही उनके साथ रहे
बैठक में चेयरमैन राजेश कुमार लाडी के विपक्ष में पंकज सैनी, राजेश देवी, हरविंद्र कौर, मुकेश, अंकिता, मक्खन सिंह, साक्षी गौड़, गुरजीत, पिंकी देवी, सुखविंद्र सिंह, दीपिका ने मत किया, जबकि पक्ष में राजेश कुमार लाडी समेत मनजीत कौर, रजत सिंह, करनैल सिंह ने वोट किया।
उप चेयरमैन के विपक्ष में 9 और पक्ष में 6 वोट पड़े
जिप के उप चेयरमैन करनैल सिंह नगला के पक्ष में 6 वोट पड़ने से उनकी कुर्सी बच गई। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विफल रहा। उप चेयरमैन करनैल सिंह समेत उनके पक्ष में राजेश कुमार, मनजीत कौर, रजत सिंह, मुकेश, अंकिता ने वोट किया, जबकि विपक्ष में पंकज सैनी, राजेश देवी, हरविंद्र कौर, मक्खन सिंह, साक्षी गौड़, गुरजीत, पिंकी देवी, सुखविंद्र सिंह, दीपिका ने वोट किया।
जिप इतिहास में पहली बार गई किसी चेयरमैन की कुर्सी
पिछले 30 वर्ष के इतिहास को देखे तो पहली बार ऐसी नौबत आई, जब किसी चेयरमैन की कुर्सी अविश्वास प्रस्ताव आने पर चली गई हो। इस बार जिला परिषद कार्यकारिणी का गठन नवंबर 2022 में हुआ था। तब राजेश कुमार लाडी चेयरमैन बनाए गए थे। महज दो वर्ष के कार्यकाल के बाद ही उनकी कुर्सी चली गई। अब तीन वर्ष का कार्यकाल बचा है।

अब नए चेयरमैन के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से चेयरमैन का पद खाली हो गया है। दरअसल, बीते 4 नवंबर को जिप के 11 सदस्यों ने चेयरमैन राजेश कुमार लाडी व उप चेयरमैन करनैल सिंह नगला के खिलाफ उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव व शपथ-पत्र सौंपा था। सदस्यों में कार्य न होने के चलते नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed