फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No clue of missing son, picketed in police station

गायब हुए बेटे का नहीं लगा सुराग, थाने में दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
No clue of missing son, picketed in police station
शहजादपुर। लगभग एक सप्ताह पहले पड़ोस में दुकान करने वाले दो युवकों के साथ पेट्रोल लेने गया युवक अभी तक घर वापस नहीं आया। मामले में सोमवार को युवक के परिजन ग्रामीणों व रिश्तेदारों के साथ शहजादपुर पुलिस थाने में धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे डीएसपी नारायणगढ अर्शदीप सिंह ने उन्हें समझाया, परंतु युवक के परिजन डटे रहे। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी थी और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन

गणेशपुर के रहने वाले रणवीर सिंह ने शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह कड़ासन अड्डे पर फल बेचता है। उनका बेटा विशाल भी उनके साथ ही काम करता है। 31 जुलाई को रात के समय लगभग साढ़े दस बजे के करीब उनकी दुकान के पीछे हेयर ड्रेसर का कार्य करने वाले गोला गांव के रहने वाले रमेश और धर्मा उर्फ धर्मवीर आए। वे विशाल को यह कह कर ले गए कि उनकी मोटरसाइकिल में पेट्रोल नहीं है हमारे साथ पेट्रोल लेने चल। इसके बाद उनका बेटा विशाल उनके साथ अपनी मोटरसाइकिल लेकर चला गया जो वापस नहीं आया। कुछ समय बाद उन लड़कों के पास फोन कर अपने बेटे के बारे पूछा तो उन लड़कों ने फोन यह बोलकर काट दिया कि वह अंबाला से बोल रहे है। उसके बाद उनके दूसरे भाई के पास फोन किया तो वह बोला कि लड़का विशाल अभी यहीं से गया है, परंतु बेटा वापस नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

विशाल के परिजनों का कहना था कि लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस उनके लड़के विशाल के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई। न ही कोई संतुष्टि भरा आश्वासन उन्हें मिल रहा है। धरने पर लोगों के बीच पहुंचे डीएसपी नारायणगढ़ अर्शदीप सिंह ने विशाल के परिजनों व अन्य को आश्वासन देते हुए बताया कि पुलिस अपनी कार्यवाई में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की अलग अलग टीमें हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि गोला गांव में टीमें जांच करने गई थी। साथ ही हर तरफ के सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed