फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No assurance was received from SDM regarding pending payment of sugarcane, farmers warned that they would picket from February 14

गन्ने की लंबित पेमेंट को लेकर एसडीएम से नहीं मिला आश्वासन, किसानों ने चेताया 14 फरवरी से देंगे धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
No assurance was received from SDM regarding pending payment of sugarcane, farmers warned that they would picket from February 14
महापंचायत में किसानों को संबोधित करते किसान नेता। - फोटो : Ambala
नारायणगढ़/ शहजादपुर। नारायणगढ़ चीनी मिल बणौंदी में गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर गन्ना उत्पादक किसानों द्वारा बनाई गई 21 सदस्यीय कमेटी के आह्वान पर सोमवार को मिल गेट पर सैकड़ों किसानों ने एक किसान पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में पहुंचे एसडीएम द्वारा बकाया भुगतान के बारे किसी भी तरह का आश्वासन न दिए जाने से खफा किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में उनकी गन्ने के बकाया भुगतान का समाधान नहीं हुआ तो 14 फरवरी से एसडीएम कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी के आह्वान पर नारायणगढ़ चीनी मिल बणौंदी के गेट पर सैकड़ों किसानों ने इकट्ठा होकर किसान पंचायत का आयोजन किया। इसमें अपना समर्थन देते हुए अन्य किसान संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे। किसानों का कहना था कि मिल को चले लगभग दो महीने से भी अधिक हो गए हैं, लेकिन अभी तक मिल द्वारा केवल लगभग 15 दिन का भुगतान किसानों को दिया गया है। किसानों ने कहा कि मिल द्वारा गन्ने का भुगतान न किए जाने के कारण किसान जहां कर्जे में डूबता जा रहा है,वहीं किसानों के बिजली के बिल भी नहीं जमा हो पा रहे हैं। बिजली विभाग द्वारा उनके बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही नहीं भुगतान न मिलने के कारण किसान अपने बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं जमा करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

किसान पंचायत में पहुंचे एसडीएम नारायणगढ़ नीरज से किसानों ने बातचीत करते हुए कहा कि उनकी गन्ने का बकाया भुगतान कराया जाएगा। किसानों ने एसडीएम से पूछा कि गन्ने का बकाया भुगतान कब होगा तो एसडीएम ने कहा कि गन्ने का बकाया भुगतान कब तक होगा, इस बारे एसडीएम कोई आश्वासन नहीं दे सकते हैं। इस पर किसान आक्रोशित हो गए। किसानों द्वारा बनाई गई 21 सदस्यीय कमेटी ने आपसी बातचीत के बाद निर्णय लेते हुए प्रशासन व सरकार को चेतावनी दी कि अगर 13 फरवरी तक गन्ने का बकाया भुगतान का समाधान नहीं होता तो 14 फरवरी से एसडीएम कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। 21 सदस्यीय कमेटी के निर्णय को जहां सभी किसानों ने समर्थन दिया, वहीं पंचायत में मौजूद अन्य किसान संगठनों ने भी उक्त निर्णय का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed