फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nine forms of mother will be worshiped on Navami, Muhurta will be from 11.43 am to 12.55 pm

नवमी पर मां के नौ स्वरूप की होगी पूजा, मुहूर्त सुबह 11.43 से दोपहर 12. 55 तक रहेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Nine forms of mother will be worshiped on Navami, Muhurta will be from 11.43 am to 12.55 pm
Nine forms of mother will be worshiped on Navami, Muhurta will be from 11.43 am to 12.55 pm - फोटो : Ambala
अंबाला। शारदीय नवरात्र की श्री दुर्गा अष्टमी पर बुधवार को कंजक पूजा की गई। मां के भक्तों ने सुबह नहा-धोकर काले छोले, पूरी व हलवे का प्रसाद तैयार किया और विधिवत मां के चरणों में नमन करते हुए प्रसाद का भोग लगाया। भक्तों ने पूरी श्रद्धा व निष्ठा से मां के स्वरूप 12 वर्ष से छोटी 9 कन्याओं तथा एक बालक की भैरो के रूप में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

उन्हें घर पर कंजकों के लिए आमंत्रित किया और पैर धुलवाकर और साफ स्थान पर उचित आसन देकर पंक्ति में बैठाया। सभी को कुमकुम से तिलक लगाया और फिर कलाई पर कलावा मोली बांधी। पूजन संपूर्ण होने के बाद उन्हें हलवा, पूरी और चना भोग के रूप में दिया गया तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार सभी को भेंट व दक्षिणा देकर उनकी आरती की गई। अंत में सभी भक्तों ने 9 दिनों की पूजा पाठ आरती में भूल चूक की माफी मांगते हुए कंजकों के पैरों में माथा टेका और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

आज मनाई जाएगी नवमी
ज्योतिषी गिरीश आहूजा ने बताया अष्टमी तिथि कंजक पूजन 13 अक्तूबर दिन बुधवार पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सुकर्मा योग में किया गया, जबकि नवमी आज यानी 14 अक्तूबर को मनाई जाएगी। नवमी तिथि 13 अक्तूबर को रात 8 बजकर 8 मिनट पर प्रारंभ हो गई है जोकि 14 अक्तूबर की शाम को 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। नवमी तिथि पर कंजक पूजन एवं व्रत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र धृति योग में की जाएगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed