फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nine accused arrested for making a ruckus after drinking alcohol

शराब पीकर हुड़दंग मचाते नौ आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nine accused arrested for making a ruckus after drinking alcohol
शराब पीकर हुड़दंग मचाने के मामले में पुलिस ने अलग-अलग तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कर लिया है। थाना कैंट पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक अलग-अलग जगहों पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं। इस कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस ने खटीक मंडी चौक से आरोपी सोनू निवासी बीसी बाजार, विक्की निवासी मोची मंडी और जगमोहन निवासी शिवाला मंडी को काबू किया। दूसरे मामले में छावनी के खटीक मंडी चौक से ही राज कुमार निवासी खटीक मंडी, सुभाष कुमार निवासी तेली मंडी व रमन कुमार निवासी तोपखाना परेड को काबू किया। तीसरे मामले में छावनी के तेली मंडी चौक के पास से रंजीत सिंह निवासी गांव मछौंडा, प्रदीप कुमार निवासी तेली मंडी व सतीश कुमार निवासी जय राम की मंडी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed