फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Night temperature is falling, cold will increase further

Ambala News: गिर रहा रात का तापमान, और बढ़ेगी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Night temperature is falling, cold will increase further
अंबाला। अंबाला में रात्रि तापमान कम होने से लोगों को अधिक सर्दी का अहसास हो रहा है। वहीं दिन में धूप खिलने से सर्दी से राहत मिल रही है। साथ ही वाहन चालकों को भी धुंध कम होने से राहत है। हालांकि मौसम के आंकड़े देखें तो दिन और रात्रि का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 20.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात्रि तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि तापमान सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 21 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। इससे राज्य में दिन के तापमान सामान्य के आसपास और रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह धुंध रहने की संभावना है। इधर 22 दिसंबर से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed