फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   News of leopard's presence spread in Panjokhra, team failed to find any clue

Ambala News: पंजोखरा में तेंदुआ होने की सूचना फैली, टीम को नहीं मिला सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
News of leopard's presence spread in Panjokhra, team failed to find any clue
पंजोखरा-तोपखाना रोड पर वन्य जीव प्राणी विभाग की टीम सर्च अ​भियान चलाते हुए।
अंबाला। पंजोखरा में तेंदुआ होने की सूचना फैलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। इसके बाद वन्य प्राणी विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया। हालांकि सर्च अभियान के दौरान टीम को तेंदुआ या अन्य कोई जानवर होने का कोई सुराग नहीं मिला। पंजोखरा निवासी कर्ण शाम साढ़े पांच बजे अपने खेतों में पानी दे रहे थे। पंजोखरा तोपखाना रोड के पर कर्ण की एक गोशाला भी है।
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने देखा कि तेंदुआ जैसा जानवर खेत में घूम रहा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस और वन्य प्राणी विभाग से संपर्क किया। वन्य प्राणी विभाग की टीम सूचना देने वाले कर्ण के साथ खेत व इसके आसपास के स्थान पर सर्च करने गए मगर कोई जानवर नहीं मिला। वंदे मातरम दल के संस्थापक भरत ने बताया कि वन्य प्राणी विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया मगर कोई कामयाबी नहीं मिली। शनिवार को भी अभियान चलाकर जानवर की तलाश की जाएगी। क्षेत्र में तीन से चार बार ऐसा हुआ है जब ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग को तेंदुआ होने की सूचना दी तो विभाग ने सर्च अभियान चलाया मगर कोई कामयाबी नहीं मिली। हालांकि वन्य प्राणी विभाग शुरुआत से तेंदुआ होने की बात नकार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed