फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New Saraswati School Nagla first in Volleyball Under 14, Ambala

वॉलीबॉल अंडर 14 में न्यू सरस्वती स्कूल नगला प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
New Saraswati School Nagla first in Volleyball Under 14, Ambala
वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही खंडस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन वॉलीबॉल अंडर 14 में न्यू सरस्वती स्कूल नगला की टीम ने प्रथम और डीएवी नारायणगढ़ की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वॉलीबॉल अंडर 17 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर नूर्द की टीम ने प्रथम और डीएवी नारायणगढ़ की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा वॉलीबॉल अंडर 19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर नूर्द की टीम ने प्रथम, यू सरस्वती स्कूल नगला की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार फुटबॉल अंडर 17 प्रतियोगिता में अकबरपुर स्कूल ने प्रथम और राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ ने द्वितीय, अंडर 19 में आर्य स्कूल नारायणगढ़ की टीम ने प्रथम और न्यू सरस्वती नगला की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो अंडर 14 में राजकीय माध्यमिक विद्यालय नबीपुर तथा न्यू सरस्वती स्कूल नगला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल वरिष्ठ विद्यालय नारायणगढ़ के प्रधानाचार्य सतपाल ने बताया कि खो-खो अंडर 17 में सेंट फ्रांसिस कालाआंब की टीम ने प्रथम और राजकीय उच्च विद्यालय हमीदपुर की टीम ने द्वितीय, अंडर 14 कबड्डी में गीता स्कूल नारायणगढ़ की टीम ने प्रथम और अकबरपुर स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर 17 कबड्डी में डीएवी नारायणगढ़ प्रथम, सेंट फ्रांसिस कालाआंब की टीम द्वितीय, अंडर-19 कबड्डी में डीएवी नारायणगढ़ की टीम प्रथम, आर्य स्कूल नारायणगढ़ की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 14 की कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल स्कूल के आदित्य (35 किलो) ने प्रथम, 41 किलो में शिवालिक स्कूल नारायणगढ़ के वंश ने प्रथम, 44 किलो में राजकीय मॉडल स्कूल नारायणगढ़ के नीतिन ने प्रथम, शिवालिक स्कूल नारायणगढ़ के शुभम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 52 किलो कुश्ती प्रतियोगिता में शिवालिक स्कूल नारायणगढ़ के नैतिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 57 किलो में अमनप्रीत शिवालिक स्कूल नारायणगढ़ ने प्रथम, 62 किलो में गीता स्कूल नारायणगढ़ के चैतन ने प्रथम और शिवालिक स्कूल नारायणगढ़ के रिहांद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 (45 किलो) कुश्ती प्रतियोगिता में गीता स्कूल नारायणगढ़ के हरिगोबिंद ने प्रथम, 48 किलो में शिवालिक स्कूल नारायणगढ़ के सन्नी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
51 किलो कुश्ती प्रतियोगिता में शिवालिक स्कूल नारायणगढ़ के पवन ने प्रथम, कालाआंब के ईशांत ने द्वितीय स्थान, 55 किलो कुश्ती प्रतियोगिता में शिवालिक स्कूल नारायणगढ़ के समीर ने प्रथम, 65 किलो कुश्ती प्रतियोगिता में कालाआंब के फरहान ने प्रथम तथा शिवालिक स्कूल नारायणगढ़ के एकांश, 71 किलो कुश्ती प्रतियोगिता में शिवालिक स्कूल नारायणगढ़ के केशव ने प्रथम, राजकीय मॉडल स्कूल नारायणगढ़ के शिवम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 80 किलो में गीता स्कूल नारायणगढ़ के कमल ने प्रथम और कालाआम्ब के मनु ने द्वितीय। 92 किलो में डीएवी नारायणगढ़ के तरुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर 19 की 57 किलो कुश्ती प्रतियोगिता में जीएसएसएस लाहा के वंश ने प्रथम, 61 किलो में गीता स्कूल नारायणगढ़ के हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर 14 की चैस प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल नारायणगढ़ की टीम प्रथम और अंडर 17 की चैस प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल नारायणगढ़ की टीम प्रथम आई है। अंडर 19 बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल की टीम प्रथम, अंडर 17 में भी डीएवी की टीम प्रथम और सेंट फ्रासिस कालाआंब की टीम द्वितीय। अंडर 14 बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही। बैडमिंटन अंडर 14 की प्रतियोगिता में न्यू आदर्श स्कूल अम्बली ने प्रथम और डीएवी नारायणगढ़ द्वितीय रहा।

अंडर 17 में डीएवी नारायणगढ़ ने प्रथम और ब्लू बैल्स ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में डीएवी ने प्रथम और न्यू सरस्वती स्कूल नगला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हैंडबाल अंडर 14,अंडर 17 और अंडर 19 में न्यू सरस्वती स्कूल नगला की टीम प्रथम रही। उन्होंने बताया कि खंड के स्कूलों के लड़कों की प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। लड़कियों की तीन दिन चलने वाली खेल प्रतियोगिताओं का समापन सोमवार शाम को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed