फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   new direction for corona defense

कोरोना बचाव के लिए नए दिशा निर्देशों की पालना करवाने का कार्य करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
new direction for corona defense
अंबाला सिटी। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से नए नियम लागू कर दिए गए हैं। इन नियमों की पालन करवाने के संबंध में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर के उपायुक्तों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के तहत जो हिदायतें जारी की गई हैं हमें उनका पालन करवाना है।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना से बचाव के टीके की दोनों डोज लगे व्यक्ति को ही आने की अनुमति है। इस कार्य के लिए टीमें बनाकर नियमों का पालन सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का फैलाव तेजी से होता है। इसलिए हमें सतर्क रहते हुए स्वयं नियमों का पालन करना है और दूसरों को भी इनका पालन करने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान उन्होंने जिलों में ऑक्सीजन प्लांट, अस्पताल एवं आवश्यक उपकरणों बारे भी समीक्षा की। संक्रमण के फैलाव को देखते हुए विदेश से जो लोग आ रहे हैं, उन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed