फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New Delhi- Amb Andaura will not operate on Tuesday and Katra Vande Bharat will not operate on Wednesday

Railway: नई दिल्ली-अंब अंदौरा का मंगलवार तो कटरा वंदे भारत का बुधवार को नहीं होगा संचालन

Wed, 22 Nov 2023 07:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 07:58 PM IST
सार

बदलाव का फैसला 21 मार्च 2024 से लागू हो जाएगा। नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22447 सुबह 5.50 बजे रवाना होकर सुबह 8 बजे अंबाला कैंट और 11.05 बजे अंब अंदौरा पहुंचती है। 

विज्ञापन
New Delhi- Amb Andaura will not operate on Tuesday and Katra Vande Bharat will not operate on Wednesday
वंदे भारत एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : PTI

विस्तार

रेलवे ने नई दिल्ली से अंब अंदौरा और नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के दिनों में बदलाव का फैसला किया है। यह बदलाव 21 मार्च 2024 से लागू हो जाएगा। अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 22447 और 48 नई दिल्ली-अंब अंदौरा-नई दिल्ली का संचालन सोमवार और बुधवार से रविवार तक होगा।

विज्ञापन


ट्रेन का संचालन मंगलवार को नहीं होगा। वहीं ट्रेन नंबर 22439 व 40 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली का संचालन सोमवार व मंगलवार और वीरवार से रविवार तक होगा। ट्रेन का संचालन बुधवार को नहीं होगा। गौरतलब है कि नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22447 सुबह 5.50 बजे रवाना होकर सुबह 8 बजे अंबाला कैंट और 11.05 बजे अंब अंदौरा पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 22448 अंब अंदौरा से दोपहर एक बजे रवाना होकर शाम 4.13 बजे अंबाला कैंट और शाम 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।
विज्ञापन


बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में ऊना हिमाचल, नंगलडैम, आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ और अंबाला कैंट स्टेशनों पर रुकती है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 22439 नई दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे कटरा और कटरा से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22440 दोपहर 3 बजे रवाना होकर रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में जम्मूतवी, लुधियाना और अंबाला कैंट स्टेशनों पर ठहरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed