फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New autoclave machine arrives in Cantt Nagarik

Ambala News: कैंट नागरिक में आई नई ऑटो क्लेव मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
New autoclave machine arrives in Cantt Nagarik
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में बढ़ते मरीजों को देखते हुए एक और नई ऑटो क्लेव मशीन की खरीद की गई है। 10 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई इस मशीन के जरिये काफी राहत मिलेगी। अस्पताल में अब इन मशीनों की संख्या दो हो गई है। इस मशीन को आईपीडी ब्लॉक के बेसमेंट में इंस्टॉल किया गया है। मशीन से सर्जिकल उपकरणों को उच्च ताप पर गर्म करके बैक्टीरिया व संक्रमण को खत्म किया जाता है। पुरानी मशीनें 45 मिनट से दो घंटे में बैक्टीरिया व संक्रमण को खत्म करती है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया कि नई मशीन के आने पर संक्रमण खत्म होने में कम समय लगेगा।
विज्ञापन



पहले वाली मशीन कई बार हो चुकी थी खराब

कैंट के नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में रोजाना गर्भवती के ऑपरेशन, जनरल सर्जरी, ईएनटी व हड्डी के ऑपरेशन होते है। ऑपरेशन प्रक्रिया शुरू करने से पहले ऑटो क्लेव मशीन में सर्जिकल उपकरणों को उच्च ताप पर गर्म किया जाता है। इससे बैक्टीरिया व संक्रमण को खत्म किया जाता है, उसके बाद मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं। अस्पताल में जो पहले मशीन लगी हुई थी वो कई बार खराब हो जाती थी। इस कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। लंबे समय से इस डिमांड को मुख्यालय भेजा गया था जो अब पूरी हुई है।
विज्ञापन



अटल कैंसर मरीजों से रहता है सबसे ज्यादा इंफेक्शन फैलने का खतरा

कैंट नागरिक अस्पताल में अटल कैंसर केयर केंद्र में भी मरीजों से ज्यादा इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है। इसलिए समय-समय पर ऑटो क्लेव किए उपकरणों की जरूरत पड़ती है। अटल कैंसर केयर केंद्र में हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल, राजस्थान आदि से भी मरीज पहुंचते हैं। इस मशीन से वहां से स्टाफ को भी काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑटो क्लेव के लिए पहले डिमांड भेजी हुई थी। अनुमति मिलते ही मशीन की खरीद की गई है।
- डॉ. पूजा पेंटल, पीएमओ अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed